सनी लियोनी के नाम पिछले कुछ दिनों से विवादों में छाया हुआ है। सनी लियोनी के लेटेस्ट रिलीज हुए गाने ‘मधुबन में राधिका नाचे’ को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी गहराती जा रही है। आरोप है कि इस गाने के जरिए हिंदुओं की भावनाओं जानबूझ कर ठेस पहुंचाई जा रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की धमकी के बाद म्यूजिक लेबल सारेगामा ने सोशल मीडिया पोस्ट किया है और कहा कि इस गाने के लिरिक्स बदल दिए जाएंगे और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नया गाना अपलोड हो जाएगा।

एक आधिकारिक बयान में ‘सारेगामा’ ने कहा, ‘देशवासियों के फीडबैक और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हए हम लोगों ने फैसला लिया है कि ‘मधुबन’ गाने के लिरिक्स और नाम को तीन दिनों के अंदर बदल लिया जाएगा। अगले 3 दिनों के अंदर नए गाने से इसे रिप्लेस कर दिया जाएगा। सारेगामा ने इस गाने के अपने यूट्यूब चैनल पर 22 दिसंबर को रिलीज किया था। नरोत्तम मिश्रा ने ये भी कहा था कि हिंदू मां राधा की पूजा करते हैं इसलिए इस गाने ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है।
वृंदावन के संत नवल गिरी महाराज ने सरकार से इस गाने के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। उन्होंने कहा, ”अगर सरकार ने एक्ट्रेस के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और वीडियो एल्बम पर प्रतिबंध नहीं लगाया, तो हम कोर्ट जाएंगे। अगर सनी ने अपने सीन नहीं हटाए और माफी नहीं मांगी, तो उन्हें देश में नहीं रहने दिया जाएगा।”
बता दें कि सनी लियोनी का मधुबन गाना 22 दिसंबर को रिलीज हुआ था। साल 1960 की फिल्म ‘कोहिनूर’ के मधुबन गाने से नए गाने को रीक्रिएट किया गया है। नए गाने को कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने गाया है। जबकि ओरिजन को मोहम्मद रफी ने गाया था। म्यूजिक नौशाद का था और इसे शकील बंदायूनी ने लिखा था।


Download Android App
Download iOS App



