Maa Bhen OTT Release: ओटीटी की दुनिया में एक बार फिर बड़ा धमाका होने जा रहा है। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और नई पीढ़ी की स्टार त्रिप्ती डिमरी की फिल्म ‘Maa Behen’ की खूब चर्चा हो रही है। अगर आपको OTT पर मूवी देखने का शौक है और आप इन दिनों कोई बढ़िया मूवी तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक जबरदस्त खबर है। बहुत जल्द एक ऐसी फिल्म आने वाली है, जिसमें बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगी।
कहानी इतनी मिस्टीरियस और मजेदार है कि सुनकर ही दर्शकों की क्यूरियोसिटी बढ़ गई है. चलिए जानते हैं कि यह फिल्म कब रिलीज होगी, किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी और इसकी कहानी में ऐसा क्या खास है जो इसे चर्चा में ला रहा है।
Maa Bhen OTT Release: रसोई में लाश और बदलती जिंदगी

फिल्म ‘Maa Behen’ की कहानी एक साधारण मिडिल-क्लास मां रेखा (माधुरी दीक्षित) से शुरू होती है, जिसकी जिंदगी अचानक उस वक्त उलट-पुलट हो जाती है जब उसे अपनी ही रसोई में एक लाश मिलती है. यह कोई मामूली घटना नहीं होती, बल्कि एक ऐसा मोड़ होता है जो पूरे परिवार को डर, झूठ और अफरातफरी में धकेल देता है।
रेखा के साथ उसकी दो बेटियां- जया (त्रिप्ती डिमरी) और सुषमा (धारणा दुर्गा)- मिलकर इस राज को छुपाने की कोशिश करती हैं. लेकिन जैसे-जैसे वे इसे छुपाने की कोशिश करती हैं, हालात और भी ज्यादा उलझते चले जाते हैं और कहानी एक क्राइम-कॉमेडी का रूप ले लेती है।
Madhuri Dixit Crime Comedy Film: झूठ, पड़ोसी और बढ़ता हुआ ड्रामा

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, तीनों मां-बेटियां एक के बाद एक झूठ बोलकर हालात संभालने की कोशिश करती हैं, लेकिन हर झूठ उन्हें नई मुश्किल में डाल देता है. मोहल्ले के लोग, पड़ोसी और पुलिस- हर कोई इस रहस्य को समझने की कोशिश करता है, लेकिन हर बार मामला और ज्यादा उलझ जाता है. यही वजह है कि फिल्म में कॉमेडी और थ्रिल का अनोखा मिक्सचर देखने को मिलता है, जो दर्शकों को लगातार बांधे रखेगा।
Maa Behen Netflix Release Date: स्टारकास्ट और रिलीज डिटेल

माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फेमस फिल्म ‘Maa Behen’ 4 जून को सीधे Netflix पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, त्रिप्ती डिमरी, धारणा दुर्गा, और रवि किशन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसके अलावा गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह, और शार्दुल भारद्वाज जैसे कलाकार सपोर्टिंग रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है और इसे Abundantia Entertainment , Opening Image Films ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म ‘Maa Behen’ की कहानी आगे जाकर पूरी तरह एक पागलपन भरे क्राइम-कॉमेडी ट्विस्ट में बदल जाती है। रसोई में मिली लाश के बाद जो झूठ और प्लानिंग शुरू होती है, वही धीरे-धीरे पूरे परिवार के लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाती है।
अब कहानी में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या रेखा (माधुरी दीक्षित) और उसकी दोनों बेटियां इस राज को लंबे समय तक छुपा पाएंगी या फिर कोई ऐसा राज़ खुलकर सामने आएगा जो सबकुछ बदल देगा? जैसे-जैसे मोहल्ले के लोग शक करने लगते हैं, वैसे-वैसे पुलिस की नजर भी इस घर पर टिक जाती है. हर नया कदम उन्हें और ज्यादा फंसाता चला जाता है. कॉमेडी के बीच-बीच में थ्रिल और डर भी बढ़ता जाता है, जिससे कहानी का टोन और ज्यादा इंटेंस हो जाता है।
Read More: Pati Patni Aur Woh 2 Box Office Collection: पहले दिन ही Box Office पर फिसला जादू, आयुष्मान खुराना को लगा...


Download Android App
Download iOS App




