Maa Inti Bangaaram: सामंथा रुथ प्रभु की मोस्ट-अवेडेट फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के शानदार 13 दिन पूरे कर लिए हैं और 13वें दिन इस फिल्म ने वो कर दिखाया है जिसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की थी। सामंथा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 17 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।
‘मां इंटि बंगारम’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लीड तेलुगु फिल्म

अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत और सफल दौर से गुजर रही हैं। एक तरफ जहां वह अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी नई फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही 17 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मुख्य आंकड़े: वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: ₹83 करोड़, भारत में नेट कलेक्शन: ₹50 करोड़ इस शानदार कमाई के साथ ही ‘मां इंटि बंगारम’ तेलुगु सिनेमा के इतिहास में हाईएस्ट ग्रॉसिंग फीमेल लीड फिल्म (सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला प्रधान फिल्म) बन गई है।
इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जताते हुए समांथा के प्रोडक्शन हाउस ‘Tralala Moving Pictures’ ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा: “बंगारम सोने के अक्षरों में इतिहास लिख रही है! यह फिल्म तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लीड फिल्म बन चुकी है।”
‘अरुंधति’ का 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटि बंगारम‘ ने बॉक्स ऑफिस पर जो इतिहास रचा है, उसके पीछे एक बड़ा रिकॉर्ड दांव पर था। दरअसल, तेलुगु सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लीड फिल्म का रिकॉर्ड पिछले 17 सालों से दिग्गज निर्देशक कोडी रामकृष्ण की आइकॉनिक फिल्म ‘अरुंधति’ के नाम था। अब समांथा की ‘मां इंटि बंगारम’ ने ₹83 करोड़ की कमाई कर अनुष्का शेट्टी के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।
फिल्म में नजर आए ये स्टार्स

बता दें कि ‘मां इंटि बंगारम’ एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को नंदिनी रेड्डी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को समांथा रुथ प्रभु, राज निदिमोरु और हिमांक रेड्डी ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में गुलशन देवैया, दिगंत मनचले, श्रीमुखी, मंजूषा मुक्काविली, गौतमी जैसे स्टार्स नजर आए। फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला।
बता दें कि समांथा की शादी राज निदिमोरु संग हुई है। दोनों पेरेंट बनने वाले हैं. समांथा ने खुद अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की और बताया कि वो कुछ दिन मैटरनिटी लीव पर जाएंगी।


Download Android App
Download iOS App




