Theatre Releases in July 2026: जुलाई 2026 में थिएटर्स में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, आलिया की ‘Alpha’ से लेकर ‘Dhamaal 4’ तक मचाएंगी धमाल!

Summary :

अगर आप भी फिल्मों के शौकीन हैं, तो जुलाई का महीना आपके लिए बेहद खास होने वाला है। इस महीने सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक हिंदी फिल्में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दर्शकों को थिएटर तक खींचने के लिए मेकर्स कॉमेडी, हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर और सस्पेंस से लेकर माइथोलॉजिकल ड्रामा तक, हर जॉनर का तड़का लगाने जा रहे हैं। यानी इस बार बड़े पर्दे पर आपको एक्शन का रोमांच, कॉमेडी का जबरदस्त डोज़ और सस्पेंस का असली मज़ा मिलने वाला है। तो चलिए, बिना देर किए डालते हैं एक नज़र जुलाई में रिलीज़ होने वाली इन…

अगर आप भी फिल्मों के शौकीन हैं, तो जुलाई का महीना आपके लिए बेहद खास होने वाला है। इस महीने सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक हिंदी फिल्में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दर्शकों को थिएटर तक खींचने के लिए मेकर्स कॉमेडी, हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर और सस्पेंस से लेकर माइथोलॉजिकल ड्रामा तक, हर जॉनर का तड़का लगाने जा रहे हैं।

यानी इस बार बड़े पर्दे पर आपको एक्शन का रोमांच, कॉमेडी का जबरदस्त डोज़ और सस्पेंस का असली मज़ा मिलने वाला है। तो चलिए, बिना देर किए डालते हैं एक नज़र जुलाई में रिलीज़ होने वाली इन धमाकेदार हिंदी फिल्मों की पूरी लिस्ट पर…

जुलाई 2026 में थिएटर्स में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का

1. Alpha

Alpha
Alpha( Source: Social Media)

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर ‘अल्फा‘ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जो वाईआरएफ (YRF) स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म है। बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे दमदार कलाकारों से सजी और शिव रावैल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

2. Baby Do Die Do

Baby Do Die Do
Baby Do Die Do( Source: Social Media)

भारत की पहली देसी ‘हिटवुमन’ क्राइम कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ थिएटर्स में धमाका करने के लिए तैयार है। नचिकेत सामंत के निर्देशन में बनी इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में हुमा कुरैशी, सिकंदर खेर, चंकी पांडे और सीमा पाहवा जैसे दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह अनोखी कहानी 3 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो रही है।

3. Dhamaal 4

Dhamaal 4
Dhamaal 4( Source: Social Media)

फैंस की पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ का अगला भाग ‘धमाल 4’ जल्द ही रिलीज़ होने जा रहा है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे कलाकारों की एक बड़ी फौज नज़र आएगी।

4. The India Story

The India Story
The India Story( Source: Social Media)

द इंडिया स्टोरी सोशल ड्रामा है। फिल्म में काजल अग्रवाल किचलू, श्रेयस तलपड़े, त्रिशा सरदा, मुरली शर्मा, मनीष वाधवा, अतुल तिवारी, कमलेश सावंत और शाम मशिलकर अहम किरदारों में नजर आएंगे। चेतन डीके निर्देशित ये फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरो में रिलीज होगी।

5. Indrajaal

Indrajaal
Indrajaal( Source: Social Media)

पौराणिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘इंद्रजाल’ 24 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन जगेश्वर ललिता ढोबले ने किया है और इसकी शूटिंग के लिए घने जंगलों व रहस्यमयी गुफाओं जैसे वास्तविक स्थानों का उपयोग किया गया है। फिल्म में महेश निकम, शनाया त्रिपाठी, यशराज डिंबले और किरण माने जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

Also Read: Shivangi Joshi Engagement: क्या सच में ‘ये रिश्ता…’ फेम शिवांगी जोशी ने कर ली सगाई? एक्ट्रेस के इस वीडियो से मचा तहलका!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।