Madhur Virli Controversy: हाल ही के दिनों में इंडियन कॉमेडी जगत दो पुराने वीडियो को लेकर विवादों में घिर गया है, जिसमें कॉमेडियन प्रणित मोरे और मधुर विर्ली पर महिलाओं और संवेदनशील मुद्दों पर आपत्तिजनक कमेंट करने के आरोप लग रहे हैं। प्रणित मोरे के एक क्राउड वर्क वीडियो में महिलाओं की गरिमा से जुड़ा एक आपत्तिजनक जिक्र सामने आया, जबकि मधुर विर्ली के 2024 के एक पुराने स्टैंड-अप शो का वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर पेर जैसे गंभीर अपराध पर भद्दे और बेकार जोक्स किए थे।
Madhur Virli Comedy: सेंसिटीव मुद्दों को बनाया जा रहा है नार्मल
इन क्लिप्स के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अब हर किसी की ओर से तीखे रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि ऐसे कंटेंट पर दर्शकों की हंसी भी एक बड़ी समस्या को दर्शाती है, क्योंकि इससे सेंसिटीव मुद्दों को नार्मल बनाने की कोशिश कहा जाता है।
Madhur Virli Viral Video: क्या है मधुर विर्ली का बयान?
View this post on Instagram
मधुर विर्ली, जो अपने सरकास्टिक कॉमेडी और IIT ड्रीम जैसे शोज के लिए जाने जाते हैं, उनपर पहले भी ऐसे विवादित क्लिप सामने आए हैं। हालांकि क्रिटीसिज़्म बढ़ने के बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट इनएक्टिव कर दिया है और फिलहाल इस मुद्दे पर कोई उन्होंने कोई ऑफशियल बयान नहीं दिया है।
Madhur Virli Apologize: मधुर विर्ली ने मांगी माफी

लेकिन विवाद बढ़ने के बाद कॉमेडी कंटेंट में इस्तेमाल होने वाली भाषा और सब्जेक्ट को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। कई लोग मानते हैं कि कॉमेडियन को अपने जोक्स में सेंस्टिवीटी का ध्यान रखना चाहिए, जबकि कुछ इसे स्टैंड-अप की “डार्क कॉमेडी” की लिबर्टी से जोड़ते दिखाई दे रहे हैं।
Madhur Virli Controversy: मधुर विर्ली पर खड़े होते हैं सवाल

फिलहाल यह मामला भारतीय कॉमेडी इंडस्ट्री में कंटेंट की सीमाओं और जिम्मेदारी को लेकर नई चर्चा छेड़ चुका है। मधुर विर्ली का रेप जैसे मुद्दे पर इस तरह रिएक्ट करना वाकई में कई तरह के सवाल खड़े करता है।
Read More: ‘Welcome To The Jungle’ में लगभग 2 दशक के बाद फिर साथ दिखे ये एक्स कपल, जानें क्या हुआ था विवाद?


Download Android App
Download iOS App




