‘Welcome To The Jungle’ में लगभग 2 दशक के बाद फिर साथ दिखे ये एक्स कपल, जानें क्या हुआ था विवाद?

Summary :

Raveena Tondon Allegation On Akshay Kumar: फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले जिस जोड़ी की चर्चाएं सबसे ज्यादा हो रही है, वो है अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी। क्योंकि लगभग 2 दशक के बाद ये दोनों स्टार्स एक साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं, लेकिन आखिर ऐसा क्यों? आखिर ऐसा क्या हुआ था कि इन दोनों स्टार्स ने 2 दशक से एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया। अगर आप नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल बॉलीवुड के 90 के…

Raveena Tondon Allegation On Akshay Kumar: फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले जिस जोड़ी की चर्चाएं सबसे ज्यादा हो रही है, वो है अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी। क्योंकि लगभग 2 दशक के बाद ये दोनों स्टार्स एक साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं, लेकिन आखिर ऐसा क्यों? आखिर ऐसा क्या हुआ था कि इन दोनों स्टार्स ने 2 दशक से एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया। अगर आप नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं।

दरअसल बॉलीवुड के 90 के दशक में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी को ऑन-स्क्रीन सबसे हिट जोड़ियों में गिना जाता था। दोनों की फिल्मों में दिखी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, लेकिन इन दोनों स्टार्स की पर्सनल लाइफ में उठा विवाद धीरे-धीरे उनके रिश्ते के खत्म होने का कारण बन गया। ऐसे में अब लंबे समय के बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर में दोनों को एक साथ देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

Akshay Kumar And Raveena tondon: 90 के दशक की चर्चित जोड़ी

रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने ‘मोहरा’ (1994) जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। इसी दौर में दोनों के रिलेशनशिप की खबरें फिल्मी गलियारों में सुर्खियां बनने लगी थीं। कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता आगे बढ़ा।

Akshay Kumar And Raveena Marriage: रिश्ते और सगाई की चर्चा

Raveena Tondon Allegation On Akshay Kumar
Raveena Tondon Allegation On Akshay Kumar (Source: Google)

उस समय यह भी खबरें सामने आई थीं कि रवीना टंडन अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थीं और अक्षय कुमार के लिए उन्होंने अपने करियर से दूरी बनाने तक का मन बना लिया था। हालांकि बाद में यह रिश्ता सगाई तक तो पहुंचा, लेकिन शादी नहीं हो सकी। सिमी गरेवाल को दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में रवीना ने बताया था कि उन्होंने अपने जीवन में शांति पाने के लिए कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक लिया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपने करियर को प्राइयोरिटी देने का फैसला किया।

Akshay Kumar And Raveena Tondon Relationship: रिश्ता क्यों टूटा?

Raveena Tondon Allegation On Akshay Kumar
Raveena Tondon Allegation On Akshay Kumar (Source: Google)

मीडिया रिपोर्ट्स और उस समय की चर्चाओं के अनुसार, अक्षय कुमार और रवीना टंडन के रिश्ते में दरार आने के पीछे कई वजहें बताई जाती हैं। इनमें से एक वजह शिल्पा शेट्टी और सुशमिता सेन से जुड़ा विवाद भी माना जाता है, जिसके बाद दोनों के बीच दूरी बढ़ती गई। धीरे-धीरे उनका रिश्ता खत्म हो गया और दोनों ने अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया।

Akshay Kumar And Raveena Breakup: सगाई और ब्रेकअप की सच्चाई

Raveena Tondon Allegation On Akshay Kumar
Raveena Tondon Allegation On Akshay Kumar (Source: Google)

बाद में दोनों ने ये साफ भी किया था कि उनकी सगाई जरूर हुई थी, लेकिन शादी कभी नहीं हुई। सगाई के कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए और उनका रिश्ता वहीं खत्म हो गया।

Raveena Tondon Allegation On Akshay Kumar: ‘वेलकम 3’ में फिर दिखेगी जोड़ी

Raveena Tondon Allegation On Akshay Kumar
Raveena Tondon Allegation On Akshay Kumar (Source: Google)

अब लगभग दो दशक बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन को एक बार फिर ‘वेलकम टू द जंगल’ के जरिए साथ देखने के बाद कई लोग शॉक्ड हैं। क्योंकि हर किसी के मन में ये सवाल है कि क्या इनके बीच सारी पुरानी बातें अब खत्म होगई है या फिर ये सब सिर्फ फिल्म को कॉन्ट्रोवर्सी के जरिए लाइमलाइट में रखने का एक नया तरीका है। वहीं कई लोगों का ये कहना है कि फिल्म में बड़ा चेक मिलने के बाद सारे गिले शिकवे दूर हो जाते हैं।

हालांकि इस पुरानी जोड़ी को फिर से एक साथ देखने के बाद फैसं की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बात करें तो ये 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिससे यह चर्चा और भी तेज हो गई है कि क्या यह जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर अपनी पुरानी केमिस्ट्री दोहरा पाएगी या नहीं।

Read More: Diljit Dosanjh के आगे फीकी पड़ गई Kangana Ranaut, जानें ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ में से किसने की जबरदस्त कमाई?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।