Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhagya Vidhata Collection: कंगना रनौत ने लंबे समय बाद फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी पिछली रिलीज इमरजेंसी के बाद दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। वहीं, इसी हफ्ते रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ दर्शकों से बेहतर रिस्पॉन्स हासिल करती नजर आ रही है।
Bharat Bhagya Vidhata Collection: सोमवार को फीकी पड़ी ‘भारत भाग्य विधाता’ की रफ्तार

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, भारत भाग्य विधाता ने सोमवार को सिर्फ 65 लाख रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 12 प्रतिशत दर्ज की गई, रविवार के मुकाबले इसकी कमाई में लगभग 1.20 करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली है।
चार दिनों में फिल्म का कुल इंडियन नेट कलेक्शन 4.90 करोड़ रुपये तक पहुंचा है, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्रॉस कलेक्शन 5.86 करोड़ रुपये रहा है। कमजोर वर्ड ऑफ माउथ और लिमिटेड फैंस के रिएक्शन की वजह से फिल्म की कमाई उम्मीद से काफी कम रही है।
Main Vaapas Aaunga Collection: ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दिखाई बेहतर पकड़

दूसरी ओर, दिलजीत दोसांझ की फिल्म मैं वापस आऊंगा ने सोमवार को 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि रविवार की तुलना में इसकी कमाई में गिरावट आई, फिर भी फिल्म ने कंगना रनौत की फिल्म से बेहतर प्रदर्शन किया। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 15 प्रतिशत रही। वहीं चार दिनों में इसका टोटल इंडियन नेट कलेक्शन 6.75 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 8.10 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhagya Vidhata Collection: क्या है ‘भारत भाग्य विधाता’ की कहानी?

भारत भाग्य विधाता की कहानी मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों की कहानी पर बेस्ड है। फिल्म में दिखाया गया है कि आतंकवादी एक अस्पताल को निशाना बनाते हैं, जिसके बाद डॉक्टर और नर्सें मरीजों की जान बचाने के लिए मुश्किल सिचुएशन का सामना करते हैं। फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है और इसमें कंगना रनौत लीड रोल में नजर आ रही हैं।
Mai Vapas Aaunga Story: प्रेम कहानी पर आधारित है ‘मैं वापस आऊंगा’

वहीं इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी मैं वापस आऊंगा एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसकी कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौर से जुड़ी हुई है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ नसीरुद्दीन शाह, वेदांत रैना और शरवरी वाघ अहम किरदार निभाते दिखाई दिए हैं।
फिलहाल शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को देखते हुए मैं वापस आऊंगा ने कमाई के मामले में भारत भाग्य विधाता पर बढ़त बना ली है। अब आने वाले दिनों में दोनों फिल्मों के प्रदर्शन पर फैंस के रिएक्शन और वीकडे कलेक्शन का बड़ा असर देखने को मिल सकता है।


Download Android App
Download iOS App




