Bharat Bhagya Vidhata को पछाड़कर Main Vaapas Aaunga ने मारी बाज़ी, जानें दिलजीत के सामने क्यों फीकी पड़ गई कंगना?

Summary :

Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhagya Vidhata Collection: कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ और दिलजीत दोसांझ स्टारर ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई थीं, लेकिन दोनों ही फिल्मों की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रही। रिलीज के तीन दिनों के अंदर दोनों फिल्में मिलकर 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकीं। हालांकि, रविवार को दोनों फिल्मों के कलेक्शन में थोड़ा सुधार देखने को मिला, खासकर ‘मैं वापस आऊंगा’ ने बेहतर प्रदर्शन किया। Bharat Bhagya Vidhata Collection: ‘भारत भाग्य विधाता’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कंगना रनौत की यह…

Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhagya Vidhata Collection: कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ और दिलजीत दोसांझ स्टारर ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई थीं, लेकिन दोनों ही फिल्मों की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रही। रिलीज के तीन दिनों के अंदर दोनों फिल्में मिलकर 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकीं। हालांकि, रविवार को दोनों फिल्मों के कलेक्शन में थोड़ा सुधार देखने को मिला, खासकर ‘मैं वापस आऊंगा’ ने बेहतर प्रदर्शन किया।

Bharat Bhagya Vidhata Collection: ‘भारत भाग्य विधाता’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhagya Vidhata Collection
Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhagya Vidhata Collection (Source: Google)

कंगना रनौत की यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों की कहानी पर बेस्ड है। मजबूत कहानी और सीरियस सब्जेक्ट होने के बावजूद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं हो पाई। फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये की ओपनिंग की, जबकि दूसरे दिन इसका कलेक्शन 1.45 करोड़ रुपये रहा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अब तीसरे दिन फिल्म ने 1.80 करोड़ रुपये कमाए है। इस दिन इसकी कुल ऑक्यूपेंसी लगभग 21 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके साथ ही फिल्म ने तीन दिनों के अंदर भारत में कुल 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Main Vaapas Aaunga Collection: ‘मैं वापस आऊंगा’ का कलेक्शन

Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhagya Vidhata Collection
Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhagya Vidhata Collection (Source: Google)

वहीं दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने शुरुआती दिनों में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की और दूसरे दिन 1.85 करोड़ रुपये जुटाए। फिर रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और इसने 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने तीन दिनों में कुल 5.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है और इसने कंगना रनौत की फिल्म को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhagya Vidhata Collection: ‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी

Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhagya Vidhata Collection
Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhagya Vidhata Collection (Source: Google)

यह फिल्म 1947 के भारत-पाकिस्तान बटवारे की कहानी पर बेस्ड एक इमोशनल लव स्टोरी है। इसमें बटवारे से पहले के हालात और उस दौर में पनपने वाले रिश्तों को दिखाया गया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांत रैना लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है।

Read More: फिल्म Alpha को सपोर्ट करना दीपिका पादुकोण को पड़ा भारी, फैंस ने एक्ट्रेस को दिलाई धुरंधर की याद

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।