Ambala Central Jail Blood Donation Camp : अंबाला सेंट्रल जेल में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में जेल स्टाफ और अन्य समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान लगभग 60 से 70 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। जेल प्रशासन ने इसे एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल बताया है।
Haryana Prison Welfare Initiative : पहला रक्दान शिविर
इस मौके पर रक्तदान शिविर को लेकर अंबाला सेंट्रल जेल में उत्साह देखने को मिला। पहली बार आयोजित हुए इस शिविर में जेल कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिचितों ने भी रक्तदान किया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक सतविंदर गोदारा ने बताया कि यह उनके कार्यकाल का पहला रक्तदान शिविर है और यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया।
जरूरतमंदों के लिए रक्तदान
उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान करीब 60 से 70 यूनिट रक्त एकत्र किया गया है, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा। एसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे समय-समय पर रक्तदान करें, क्योंकि आपका दिया हुआ रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।


Download Android App
Download iOS App





