B-52 Bomber Crash: ईरान में मचाई थी तबाही, कैलिफॉर्निया में हुआ क्रैश, B-52 बॉम्बर टुकड़ों में बिखरा, 8 की मौत

Summary :

B-52 Bomber Crash: ईरान में तबाही मचाने वाला अमेरिका का B-52 Bomber क्रैश होते ही राख में बदल गया है। बता दें कि कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्तान में स्थित एडवड्स एयर फोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद अमेरिकी वायु सेना का एक बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस विमान क्रैश हो गया। यह घातक विमान स्थानीय समयानुसार लगभग 11:20 बजे क्रैश हुआ था और घटना के बाद तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया दल घटनास्थल पर भेजे गए और बचाव अभियान शुरू किया गया। इस भयावह घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है। US Air Force B-52 Bomber Crash: 8 की…

B-52 Bomber Crash: ईरान में तबाही मचाने वाला अमेरिका का B-52 Bomber क्रैश होते ही राख में बदल गया है। बता दें कि कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्तान में स्थित एडवड्स एयर फोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद अमेरिकी वायु सेना का एक बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस विमान क्रैश हो गया। यह घातक विमान स्थानीय समयानुसार लगभग 11:20 बजे क्रैश हुआ था और घटना के बाद तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया दल घटनास्थल पर भेजे गए और बचाव अभियान शुरू किया गया। इस भयावह घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है।

US Air Force B-52 Bomber Crash: 8 की मौत

B-52 Bomber Crash
B-52 Bomber Crash (Source: social media)

एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस ने बताया कि बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस विमान में आठ लोग सवार थे और एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद यह क्रैश हो गया, जिसमें सभी लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद हवा में काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठा जिसे कई दूर तक देखा जा सकता था। दुर्घटना के कारणों की जांच अभी जारी है।

US Air Force B-52 Bomber Crash: ईरान के कई शहरों में बमबारी की

B-52 Bomber Crash
B-52 Bomber Crash (Source: social media)

बी-52 एक लंबी दूरी का बमवर्षक विमान है इस घातक विमान ने ईरान के कई शहरों में बमबारी की है और अमेरिकी इजरायली जंग के दौरान तबाही मचाने का जिम्मा उठाया था। लगभग 50,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम इस विशालकाय बमवर्षक विमान के 70,000 पाउंड के पेलोड में सैकड़ों बम और 32 परमाणु क्रूज मिसाइलें शामिल हो सकती हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।