महाराष्ट्र के नागपुर से रूह कंपा देने वाली एक घटना सामने आई है। नागपुर में भारतीय वायु सेना (IAF) के एक अधिकारी की पत्नी (24 वर्षीय) के साथ कथित तौर पर रेप और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। पीड़िता (हिंदू महिला) ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2025 में अयाज़ ताज मदारे नाम के एक मुस्लिम क्लासमेट ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे बातचीत की। उसने महिला को वर्धा रोड पर एक होटल में मिलने के लिए बुलाया, जहां कथित तौर पर उसे नशीला जूस पिलाया गया। महिला का आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया गया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए गए।
IAF officer wife Nagpur Rape Case: क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के अनुसार, इस घटना के बाद, आरोपी महिला को उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। इसी डर का फ़ायदा उठाकर उसने कई बार महिला का यौन शोषण किया और अलग-अलग किश्तों में उससे लगभग ₹3.09 लाख ऐंठ लिए। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उस पर धर्म बदलने का भी दबाव डाला।
इस दौरान उसे नागपुर के पास कलमेश्वर इलाके में ले जाया गया, जहां कथित तौर पर कुछ अन्य लोगों की मौजूदगी में उससे तंत्र-मंत्र और ‘घिनौनी हरकतें’ करवाई गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में महिला डरी हुई और खुद को उस जाहिल युवक से छोड़ने की गुहार लगा रही है, जो इस वीडियो में साफा-साफ दिखाई दे रहा है।
Blackmail Video Case, Nagpur Rape Case: पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

इस घटना से महिला बुरी तरह डरी हुई थी, कुछ दिन पहले जब उसके पति, जो एयर फ़ोर्स में अफ़सर हैं, घर लौटे, तो उसने उन्हें अपनी पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद, पति-पत्नी सोनेगांव पुलिस स्टेशन गए और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी अयाज़ ताज मदारे और उसके साथी अमीन शेख़ को दबोच लिया है; अदालत ने दोनों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस बीच, तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप, जबरन वसूली, धर्म परिवर्तन की कोशिश और अंधविश्वास विरोधी कानून के उल्लंघन सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।























