बॉलीवुड की धक् धक् गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी एक्टिंग के अलावा अपने शानदार लुक्स से फैशनिस्टा के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस एथनिक आउटफिट पहने या वेस्टर्न वह दोनों में ही कहर बरपा देती हैं। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती है और वह अपने फैंस के साथ नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब माधुरी ने ग्रे सीक्वेन साड़ी में अपनी बेहद खूबसूरत फोटो साझा की है।

हाल ही में माधुरी सिल्वर कलर की शिमरी साड़ी पहने नजर आयी जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस साड़ी में बहुत स्टनिंग लग रही है। एक्ट्रेस ने अपने फोटो शेयर करते हुए लिखा- बैक टू सेट।
माधुरी की लुक की बात करें तो उन्होंने सीक्वेन साड़ी कैरी की है जिसमें सीक्वेंस, शिमरी पैर्टन में वर्क हुआ है और साड़ी के साथ मैचिंग हाफ स्लीव्स का ब्लाउज पहना है माधुरी ने इस साड़ी के साथ मैचिंग ग्रे पोल्की नेकलेस सेट भी कैरी किया हुआ है। हेयर स्टाइल की बात करें, तो माधुरी के वेवी कर्ल्स इस लुक के साथ बहुत ही अच्छे लग रहे हैं। पार्टी लुक के लिए माधुरी की यह साड़ी परफेक्ट है।

माधुरी दीक्षित की इस साड़ी को फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस साड़ी में सीक्वेंस डिजाइन की हैवी कढ़ाई की गई है। ये साड़ी शिफॉन फ्रेबिक में होने के कारण काफी लाइटवेट होती है। माधुरी ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा Taban collection की डिजाइन साड़ी पहनी थी। यदि आप इस साड़ी को अपने वॉर्डरोब में शामिल करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको करीब डेढ़ लाख रुपये खर्चने होंगे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों माधुरी दीक्षित टीवी का रियलिटी शो डांस दीवाने शो को जज कर रही हैं। इसके अलावा अभिनेत्री जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक थ्रीलर सीरिज में दिखाई देंगी इस सीरीज में मानव कौल और संजीव कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



