पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बंदोपाध्याय का आज निधन हो गया। कोरोना वायरस की चपेट में बंदोपाध्याय का एक महीने से अस्पताल में इलाज़ चल रहा था। कोलकाता के एक मेडिका सुपरस्पेशियालिटी अस्पताल में आज उन्होंने इलाज़ के दौरान दम तोड़ दिया।
मेडिका सुपरस्पेशियालिटी अस्पताल के चेयरमैन आलोक रॉय ने उनके निधन की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के भाई कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उनका यहीं इलाज चल रहा था। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बंदोपाध्याय का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल : हिंसा प्रभावित इलाके नंदीग्राम का आज राज्यपाल जगदीप धनखड़ करेंगे दौरा
इस बीच बंगाल सरकार ने राज्य में 16 मई से 31 मई तक कंप्लीट लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। इस दौरान राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज के अलावा शैक्षणिक संस्थाए बंद रहेंगी। सरकार ने सरकारी और प्राइवेट संस्थान भी बंद रखने का ऐलान किया है। सिर्फ आपतकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।
बंगाल स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस के कुल 131792 एक्टिव मामले हैं। यहां अब तक 12993 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है और करीब 950017 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



