माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की एक्सप्रेशन और डांस क्वीव हैं। इंडस्ट्री में नई और युवा अभिनेत्रियां आती रहती हैं लेकिन माधुरी दीक्षित हमेशा से ही सभी के लिए एक मिसाल हैं। बात चाहे उनके अभिनय की हो या फिर डांस मूव की, माधुरी हमेशा अपने हुनर से कमाल करती हैं। वैसे माधुरी अपने फैशन और पारंपरिक लुक के लिए जानी जाती हैं। माधुरी का ट्रेडिशनल लुक हर आम महिला को स्टाइलिश और किसी अभिनेत्री जैसे दिखने की प्रेरणा देता है। अपने साड़ी कैरी करने के अंदाज से माधुरी हर किसी को इंप्रेस करती हैं। उनका फैशन सेंस तो कमाल का है ही, उनका स्टाइल और ट्रेडिशनल लुक को मॉडर्न टच देने का एटीट्यूड भी कमाल का है। माधुरी जिस तरीके से साड़ी या अन्य किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट को कैरी करती है, वह तारीफ के काबिल है।




















Download Android App
Download iOS App





