महाभारत करेंगे आमिर खान

Summary :

NULL

बॉलीवुड के मिस्टर फरफेक्शनिष्ट आमिर खान की खासियत है कि वह एक समय में एक ही काम करते हैं। क्योंकि वह जिस भी काम को करते हैं उसे सत प्रतिशत देते हैं। इन दिनों वह ‘ठग्स आॅफ हिंदुस्तान’ की शूटिंग कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म 2018 दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही अब आमिर खान को लेकर खबरें है कि वह अपने मनपसंद प्रोजक्ट पर जुटने वाले हैं। जिसके चलते वह अगले दस साल तक बॉलीवुड की कोई फिल्म नहीं करेंगे।

दरअसल, उनका यह मनपसंद प्रोजक्ट ‘महाभारत’ है, जिसमें वह भगवान कृष्ण की भूमिका निभाना चाहते थे। खबर है कि इस फिल्म के प्री- प्रोडक्शन का काम शुरु हो चुका है। ‘ठग आॅफ हिंदोस्तान’ के बाद आमिर इस फिल्म की शूटिंग शुरु करने वाले हैं। जिसे पांच पार्ट में बनाया जायेगा और एक पार्ट के लिये आमिर खान ने दो साल का समय निश्चित किया है। क्योंकि इस प्रोजक्ट को वह लगभग 1000 करोड़ की लागत में भव्य तरीके से बनाने की योजना बना रहे हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team