कैटरीना कैफ का जादू फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में खूब चला। डॉल लुक वाली कैटरीना का एक्शन अवतार सभी को बहुत पसंद आया। फिल्म में दर्शकों ने कैटरीना के चेहरे में बदलाव देखा और यह बात कई लोगों ने महसूस की। लोग यह भी कहते सुने गए कि इसका कारण प्लास्टिक सर्जरी या बोटॉक्स इंजेक्शन या लिप-जॉब हो सकता है। हालांकि सच्चाई जल्द सामने आ गई कि कैटरीना ने न तो बोटॉक्स इंजेक्शन लगवाया, ना ही प्लास्टिक सर्जरी कराई है।
बल्कि कैटरीना के एक दांत में इंफेक्शन हो गया था जिसके कारण उन्हें भारी डोज वाली दवाई लेनी पड़ी और उनका चेहरा फुल गया था। कैटरीना को उनके दांत का इलाज करवाना था लेकिन उन्हें डॉक्टर के पास जाने का समय नहीं मिल रहा था। बाद में इंफेक्शन बढ़ता गया और उन्हें हेवी डोज लेने पड़े, जिसका साइड इफेक्ट उनके चेहरे पर नजर आया। हालांकि कैटरीना ने इलाज करवाकर इन्फेक्शन तो दूर कर लिया लेकिन सुनने में आ रहा है कि कैटरीना की दांत में फिर से दर्द होने लगा है। हालांकि कैट की तरफ से इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं आ पाया है कि क्या इंफेक्शन दोबारा हो गया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



