Mahesh Babu ने पिता की जयंती पर लिखा भावुक नोट, तस्वीर शेयर कर किया याद

Summary :

दिवंगत पिता की जयंती पर महेश बाबू भावुक

सुपरस्टार महेश बाबू ने दिवंगत पिता की जयंती पर भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने अपने पिता को ‘रोशनी’ कहकर याद किया और उनकी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। कृष्णा ने 1965 में फिल्मी करियर की शुरुआत की और 350 से अधिक फिल्मों में काम किया। महेश बाबू फिलहाल एसएस राजामौली की फिल्म ‘एसएसएमबी29’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

महेश बाबू ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत पिता के युवा समय की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर के साथ एक भावपूर्ण नोट भी था, जिसमें उन्होंने लिखा, “हमेशा आपकी रोशनी से निर्देशित। जन्मदिन मुबारक हो, नन्ना! आप दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।”

महेश बाबू ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत पिता के युवा समय की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर के साथ एक भावपूर्ण नोट भी था, जिसमें उन्होंने लिखा, “हमेशा आपकी रोशनी से निर्देशित। जन्मदिन मुबारक हो, नन्ना! आप दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।”

महेश बाबू ने अपने दिवंगत पिता घट्टामनेनी शिवराम कृष्ण की 82वीं जयंती पर भावुक होकर उन्हें याद किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की और लिखा कि उनके पिता ने हमेशा उन्हें सही मार्गदर्शन दिया। महेश बाबू वर्तमान में एसएस राजामौली की फिल्म ‘एसएसएमबी29’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

कृष्णा के नाम से मशहूर, तेलुगू के अभिनेता ने 1965 में आई फिल्म ‘तेने मनासुलु’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

इसके बाद उन्होंने कई ड्रामों में काम किया। वह 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने के अलावा, निर्देशक और निर्माता के रूप में भी सफल थे। 15 नवंबर, 2022 को हैदराबाद में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

इससे पहले 20 अप्रैल को महेश बाबू ने अपनी दिवंगत मां इंदिरा देवी की जयंती पर पोस्ट किया था। पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “मिस यू अम्मा।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो महेश बाबू फिलहाल एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘एसएसएमबी29’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। जानकारी के अनुसार, अनटाइटल्ड फिल्म में महेश बाबू पवनपुत्र हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे।

महेश बाबू के साथ फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को 900-1,000 करोड़ रुपए के बड़े बजट से बनाया जाएगा। ‘एसएसएमबी29’ को दो भागों में बनाए जाने की उम्मीद है।

फिल्म की शूटिंग जारी है, लेकिन प्रोजेक्ट के कलाकारों और क्रू के बारे में अभी तक निर्माताओं ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.