छोटे पर्दे के मशहूर कपल जय भानुशाली और माही विज पैरेंट्स गोल्स देते हुए नजर आते रहते है। वही उनकी बेटी तारा भानूशाली सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्टार किड्स में से एक हैं फैंस को उनके क्यूट क्यूट वीडियोस और फोटोस खूब पसंद आती है हालांकि बीते दिनों तारा के लिपस्टिक लगाने पर उनकी मां माही विज को खूब खरी-खोटी सुननी पड़ी जिसका जवाब अब तारा के पिता यानि जय ने दिया है।

दरअसल हुआ यूं था, भारतीय सिंह के बेटे लक्ष्य लिंबाचिया उर्फ गोला का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन था जहां माही अपनी लाडली के साथ पहुंची इस दौरान उनकी बेटी ने रेड कलर के लिपस्टिक और आईलाइनर लगाया था 3 साल की तारा को लिपस्टिक लगाने की वजह से माही को ताने सुनने पड़े।

जिसके जवाब मैं जय भानुशाली सामने आए हैं उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि लड़कियों को मेकअप कितना पसंद है। हर बेटी अपनी मां को फॉलो करती है अगर मां लिपस्टिक लगाती है तो बेटी भी उसे कहती है मुझे भी लगाओ हमने उसे मेकअप ना लगाने की पूरी कोशिश की लेकिन कभी-कभी वीकेंड पर तारा स्कूल नहीं जाती तो हम उसे मेकअप करने देते हैं।
.jpg)
वही आगे नेगेटिव कमेंट पर जय ने कहा अगर किसी को सजेशन देना है तो सही है आसान तरीके से दीजिए हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि हम जानते हैं कि वह भी तारा की परवाह करती है और आप भी लेकिन जब लोग मतलबी हो जाते हैं तो मैं खुद को रोक नहीं पाता।

मैंने पास्ट में भी जवाब दिया है और मुझे यह स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है कि मेरी फैमिली के ऊपर अगर बात आए तो मैं खुद को रोक नहीं पाऊंगा मुझे इसे छोड़ देने के लिए मेरी फैमिली कहती है लेकिन मैं उन्हें सबक सिखाने के लिए भी जवाब देता हूं।


Download Android App
Download iOS App



