पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के मनोरंजन जगत से कुछ ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। पाकिस्तान के कराची शहर में एक टीवी सीरियल की शूटिंग कर रहे एक्टर्स और क्रू मेंबर्स पर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। इस खबर पर पाकिस्तान फिल्म जगत के लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

दरअसल, ये घटना कराची की घनी आबादी वाली पीआईबी कॉलोनी में जमशेद क्वाटर्स इलाके में सोमवार को हुई। इस घटना पर पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री माहिरा खान ने हैरानी जताई है और सवाल भी उठाया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।



इस घटना को लेकर जाने-माने फिल्म डायरेक्टर नबील कुरैशी ने ट्वीटर पर जानकारी साझा की है। डायरेक्टर ने अपने ट्वीट में कहा, “भीड़ ने पाआईबी कलोनी/जमशेद क्वार्टर मार्टिन रोड पर हमला किया। हम जिस घर में हम शूटिंग कर रहे थे वहां करीब 100 लोग घुसे और उन्होंने महिलाओं और एक्ट्रेसेस को हैरेस किया, क्रू मेंबर को बुरी तरह पीटा और मोबाइल फोन और शूटिंग से जुड़े सामान चुरा कर ले गए।”

पाक डायरेक्टर नबील कुरैशी के साथ वहां टीवी एक्ट्रेस हिरा मानी, एक्टर सलमान साकिब (मानी) और गुल-ए-राणा भी मौजूद थे। इस घटना पर पाकिस्तान की दिग्गज एक्ट्रेस और बॉलीवुड फिल्म रईस में नजर आ चुकीं अदाकारा माहिरा खान ने ट्वीटर पर हैरानी जताते हुए ट्वीट किया है साथ ही एक्ट्रेस ने इस तरह के हमले पर सवाल भी खड़ा किया है।

माहिरा खान ने ट्वीट कर लिखा, “मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा। इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है? कौन इसका जवाब देगा?” माहिरा के ट्वीट पर नबील ने रिप्लाई करते हुए लिखा, “हमें भी अभी तक यकीन नहीं हो रहा। जो हुआ उसक असर अब तक दिलो दिमाग पर है। हमारे साथ वहां 6-7 साल के बच्चे भी थे। हीरा उनसे लगातार सही व्यहवहार करने की गुज़ारिश कर रही थीं। उन्होंने कुछ नहीं सुना और दरवाज़ा तोड़ दिया। ये बहुत परेशान करने वाला है।”


Download Android App
Download iOS App



