Jasmin Bhasin के इन ग्लैमरस Saree Looks को रिक्रिएट करके खुद को बनाएं स्टाइलिश

Summary :

हाल में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ऑरेंज कलर की कांजीवरम साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है, सिंपल साड़ी पर जरी वर्क बेहद गॉर्जियस लग रहा है जरी वर्क कांजीवरम साड़ी के संग जैस्मिन ने प्लेन स्लीवलेस ब्लाउज पेयर अप किया हुआ है, ऐसे में साड़ी-ब्लाउज का यह कॉम्बिनेशन काफी ग्रेसफुल लग रहा है इस साड़ी पर स्लीक सा गोल्डन बॉर्डर साड़ी की शोभा बढ़ा रहा है। आप भी ऐसी साड़ी के संग डबल लेयर चोकर नेकलेस स्टड इयररिंग्स कैरी करें, साथ में पौनी हेयर स्टाइल बेस्ट लुक देगी आजकल लहंगा साड़ी भी काफी फैशन में हैं, ऐसे…

हाल में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ऑरेंज कलर की कांजीवरम साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है, सिंपल साड़ी पर जरी वर्क बेहद गॉर्जियस लग रहा है

जरी वर्क कांजीवरम साड़ी के संग जैस्मिन ने प्लेन स्लीवलेस ब्लाउज पेयर अप किया हुआ है, ऐसे में साड़ी-ब्लाउज का यह कॉम्बिनेशन काफी ग्रेसफुल लग रहा है

इस साड़ी पर स्लीक सा गोल्डन बॉर्डर साड़ी की शोभा बढ़ा रहा है। आप भी ऐसी साड़ी के संग डबल लेयर चोकर नेकलेस स्टड इयररिंग्स कैरी करें, साथ में पौनी हेयर स्टाइल बेस्ट लुक देगी

आजकल लहंगा साड़ी भी काफी फैशन में हैं, ऐसे में आप जैस्मिन के जैसी पिंक सिंपल सोबर साटन फैब्रिक लहंगा साड़ी को ट्राई कर सकती हैं

साड़ी के बॉर्डर पर सितारों वर्क वाली स्लीक सी एम्ब्रॉयडरी काफी स्मार्ट लुक दे रही है

लहंगा साड़ी के संग मैचिंग हेक्सागॉन नेकलाइन वाला ब्लाउज स्टाइलिश लग रहा है

ऐसी साड़ियां हर तरह के फंक्शन में परफेक्ट रहती हैं, लहंगा साड़ी के संग लो बन हे स्टाइल, चोकर नेकपीस आपका लुक कंप्लीट कर देगा

यंग गर्ल्स जैस्मिन भसीन की व्हाइट क्रैप साड़ी से आइडिया ले सकती हैं, इसके संग कॉर्सेट सिक्विन वर्क लांग ब्लाउज बेस्ट लग रहा है

ऐसी साड़ियां आपके लुक को स्मार्ट टच देती हैं, समर वेडिंग या डे टाइम इवेंट्स के लिए परफेक्ट हैं

आप इसे न्यूड मेकअप और सिल्वर ज्वेलरी के संग पेयर अप करें, हेयर स्टाइल को आप कर्ल करके ओपन रख सकती हैं

Hina Khan Looks: इफ्तार पार्टी में दिखाने हैं नवाबी ठाठ, हिना खान से लें सूट डिजाइन के आइडिया

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।