बॉलीवुड के फेमस विलन और दमदार एक्टर प्रकाश राज इन दिनों खूब लाइमलाइट में बने हुए हैं। दरअसल एक्टर अपनी किसी फिल्म का किसी प्रोजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि अपने द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। दरअसल आज पुरे देश के बड़ा ही गौरान्वित भरा पल आने वाला हैं जब चंद्रयान 3 चन्द्रमा पर लैंड करेगा। उस पल का हर नागरिक बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहा हैं। लेकिन इसी चंद्रयान को लेकर एक्टर प्रकाश राज ने कुछ ऐसे स्टेटमेंट दे दिए थे। जिसकी भरपाई अब एक्टर पर भारी पड़ती हुई दिख रही हैं।

दरअसल ‘चंद्रयान-3’ मिशन पर किए गए ट्वीट को लेकर प्रकाश राज की काफी आलोचना हो रही है और इसके बाद उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। एक्टर प्रकाश राज ने हाल ही में चंद्रयान 3 मिशन का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। अब इस मामले में उनके ऊपर कर्नाटक के बगलकोट जिले के पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हो गई है। प्रकाश के खिलाफ यह FIR हिंदू संगठन के लीडर्स ने दर्ज करवाई है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश के खिलाफ उचित एक्शन की मांग की है।
दरअसल ये मामला तब शुरू हुआ जब प्रकाश राज ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक अजीबो-गरीब पोस्ट शेयर किया था। जहां उनके ट्वीट में एक माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर शर्ट और लुंगी पहने एक आदमी का कैरिकेचर शेयर किया था जिसमें वह चाय डाल रहा था। इसके साथ एक्टर ने लिखा, अभी चंद्रयान से पहला व्यू आया..विक्रमलैंडर जस्टटास्किंग.” वहीं प्रकाश राज को अपने इस ट्वीट के बाद से भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

वही लोगों को एक्टर का ये चंद्रयान 3 को लेकर ये मजाक भरा पोस्ट बिलकुल भी पसंद नहीं आया। यही वजह हैं की यूजर्स ने एक्टर की जमकर आलोचना करनी शुरू कर दी हैं। वही ढेरों आलोचनाओं को देखते हुए एक्टर ने जस्टिफिकेशन के तौर पर एक और ट्वीट शेयर कर दी। जिसमे एक्टर ने लिखा था की- ‘नफरत को सिर्फ नफरत ही दिखाई देती है। मैं आर्मस्ट्रॉन्ग के दौर के एक जोक का रेफरेंस दे रहा था। अपने केरल के चायवाले को सेलिब्रेट कर रहा था… पर ट्रोलर्स को कौन सा चायवाला नजर आया? अगर आपको मजाक समझ ना आए तो मजाक आप पर ही होता है.. ग्रो अप..


’वहीं दूसरे ट्वीट में एक्टर ने लिखा, ‘अटेंशन जो लोग सिर्फ एक चायवाले को जानत हैं उनके लिए मैं गर्व के साथ हमारे मलयाली चायवाले की कहानी शेयर कर रहा हूं जो हमें 1960 के दौर से इंस्पायर कर रहा है। एजुकेटेड होना चाहते हैं तो प्लीज पढ़ें।’ वही अब प्रकाश राज के इस पोस्ट के लिए यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल करते हुए दिख रहे हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन में ढेरो कमेंट करते हुए भी नजर आ रह हैं।


एक यूजर्स ने लिखा- प्रकाशजी, इसरो की उपलब्धियों से राजनीतिक नफरत को दूर रखें। चंद्रयान मिशन इसरो का है, भाजपा का नहीं। अगर यह सफल हो जाता है, तो यह भारत के लिए सफलता होगी, किसी पार्टी के लिए नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा, प्रकाश राज उस उपलब्धि का मजाक उड़ा रहे हैं, जिसे दुनिया मील का पत्थर मान रही है। आप बहुत नीचे गिर गए हैं। वही अब इस तरह के ढेरों कमेंट कर यूजर्स लगातार एक्टर को ट्रोल करते हुए दिख रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



