बॉलीवुड एक्टर
अर्जुन कपूर को बॉलीवुड में 10 साल पूरे हो गए है। एक्टर ने साल 2012 में फिल्म ‘इशकजादे‘ से अपना डेब्यू किया था। इस
फिल्म में एक्टर के साथ एक्ट्रेस परिणीति के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को
मिली थी जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था।
अपनी पहली ही फिल्म से अर्जुन ने
लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी।फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई
की थी और उस वक्त की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। इस खास मौके पर एक्टर ने सोशल मीडिया
पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। अर्जुन के फिल्म इंडस्ट्री
में 10 साल पूरे करने को लेकर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने उन्हें खास अंदाज
में बधाई दी।
दरअसल, अर्जुन ने
अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उनकी कार का शीशा दिख रहा है, साथ ही अर्जुन फोन के कैमरे से वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।
एक्टर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “आज जब मैं काम पर निकला, तो मुझे रोशनी की पहली किरण में भीगने के लिए आभारी महसूस
हुआ। इंडस्ट्री में एक दशक तक काम करने के बाद भी आज भी ऐसा लगता है जैसे शूटिंग
का पहला दिन हो।”
अर्जुन की इसी पोस्ट
को एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो को
शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए एक प्यारा सा नोट भी
लिखा। मलाइका ने लिखा, ‘बधाई हो!!! कई और दशक तक अर्जुन कपूर।‘ मलाइका और अर्जुन एक दूसरे
को पिछले काफी सालों से डेट कर रहे है।
अक्सर यह दोनों सोशल
मीडिया पर एक दूसरे के लिए अपना प्यार लुटाते पाए जाते है। इस बार भी मलाइका की
स्टोरी को एक्टर ने रिशेयर करते हुए लिखा, ‘उम्मीद है इतने छोटे
आउटडोर के साथ मुझे इतने लंबे समय तक दूर नहीं रहना पड़ेगा।‘ नोट के साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी लगाया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन फिलहाल मनाली में अपनी फिल्म द लेडी किलर की
शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन के साथ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी नजर आने
वाली हैं। द लेडी किलर एक छोटे शहर के प्लेबॉय की कहानी है।


Download Android App
Download iOS App







