इस नई शुरुआत के साथ मलाइका अरोड़ा करेंगी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे

Summary :

आज मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करने के बाद से ही दोनों के जल्दी शादी के बंधन में बंधने की खबरें आने लगी थीं। लेकिन अब मलाइका ने इस पोस्ट के पीछे की वजह का खुलासा कर दिया है, जो न तो अर्जुन कपूर से जुड़ी है और न ही उन्होंने शादी के लिए हां कहा है।

अचानक से बॉलीवुड
गलियारों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें जोरों पर थी। ये तब
से शुरु हुआ जब आज मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर
एक पोस्ट शेयर करने के बाद से ही दोनों के जल्दी शादी के
बंधन में बंधने की खबरें आने लगी थीं। लेकिन अब मलाइका ने इस पोस्ट के पीछे की वजह
का खुलासा कर दिया है
, जो न तो अर्जुन
कपूर से जुड़ी है और न ही उन्होंने शादी के लिए हां कहा है। हालांकि
, उनके फैंस के लिए एक गुड न्यूज जरुर है जिसके बारे में
एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में खुलासा किया है।

दरअसल, मलाइका
अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि
वो जल्द ही
डिज्नी प्लस हॉटस्टार के
साथ अपना रियलिटी शो लेकर आ रही हैं
, जिसका नाम ‘मूविंग विद
मलाइका
‘ है। इस शो के जरिए मलाइका
अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं और इसी के साथ इस बात का भी खुलासा हो गया है
कि अभिनेत्री किस चीज के लिए हां कहा था।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शऩ में लिखा,  ‘मैंने डिज्नी
प्लस हॉटस्टार के साथ अपने नए रियलिटी शो के लिए हां कहा है
, जहां आप मुझे करीब से और पर्सनली जान पाएंगे,
जैसा पहले कभी नहीं हुआ है। हम्म, रुको, आप लोगों को क्या लगा कि मैं किस बारे में बात कर रही हूं? शो 5 दिसंबर से स्ट्रीम करेगा।‘ बता दें कि मूविंग विद मलाइका का निर्माण बनीजय एशिया ने किया है। चैट शो में मलाइका के
दोस्त और परिवार वाले टाइम-टाइम पर गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे।

Arjun Kapoor on his equation with Malaika Arora: It is more about being around someone who makes you happy | PINKVILLA

खास बात ये है कि
फिल्मों में आइटम नंबर करने और छोटे पर्दे के कई
डांस रिएलिटी शोज को जज करने के बाद मलाइका अरोड़ा अपना डिजिटल
डेब्यू के लिए तैयार हो गई हैं। वैसे तो अदाकारा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है। ऐसे में अब फैंस को इस शो के जरिए
मलाइका के अतीत
, वर्तमान और भविष्य के बारे में ज्यादा और खुलकर
जानने का मौका मिलेगा।

 

Desk Team