मलाइका अरोड़ा अपने
ग्लैमरस और बोल्ड लुक को लेकर आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके
चाहने वालों की लंबी लिस्ट है जो उनकी हर फोटो और वीडियो को इंटरनेट पर चंद ही
मिनटो में वायरल कर देते है। मलाइका अरोड़ा उन कलाकारों की लिस्ट में आते है जो
अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहत है।
मलाइका को सोशल
मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है। वह अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा
करती रहती है। एक बार फिर उनकी लेटेस्ट तस्वीरे सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।
इन तस्वीरों में वह बिकनी पहने समुंद्र में तैरती दिखाई दे रही है। उनकी इन
पिक्चर्स पर फैंस के साथ उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी खुद को रिएक्ट करने से रोक
नहीं पाए।
मलाइका ने अपने
इंस्टाग्राम अंकाउंट से अपनी फोटोज का एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें वह समंदर के किनारे मस्ती करती दिख रही
हैं। उन्होंने कुल चार फोटोज का एक कोलाज शेयर किया है, जिनमें वह टाइगर प्रिंट बिकिनी में नजर आ रही हैं। शेयर की गई इन तस्वीरों में
से दो में मलाइका को अंडर वॉटर डाइविंग और दो में समुद्र किनारे अपनी बॉड़ी फ्लॉट
करती दिख रही हैं।
फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं बीच बेबी हूं।’ अपने इस बिकनी अवतार में मलाइका काफी ज्यादा बोल्ड और हॉट
लग रही हैं, उन्हें देखकर एक बार फिर फैंस उनके इस अवतार के कायल हो गए है। 48 साल
की उम्र में अभिनेत्री ये अंदाज देखकर हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है।
मलाइका की पोस्ट पर फैंस जमकर कॉमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस
के साथ कई सेलेब्स ने भी अभिनेत्री की पोस्ट पर कॉमेंट कर उन पर अपना प्यार बरसाया
है। मलाइका की इस पोस्ट को बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस
कियारा आडवाणी, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने लाइक किया है।
बता दे कि मलाइका अरोड़ा पिछले चार सालों से एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही
हैं। पिछले काफी वक्त से दोनों की शादी की खबरें जोरों पर हैं। इस स्टार कपल की
शादी को लेकर रोजाना कोई ना कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। कहा तो यहां तक जा रहा
है कि यह कपल इस साल के लास्ट तक शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि दोनों की
तरफ से अभी तक शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।


Download Android App
Download iOS App










