अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भले ही अब काफी लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाकर चल रही हो, लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिये लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की कर्वी फिगर के साथ साथ उनकी फिटनेस के भी कायल हैं। पर कई बार ऐसा होता है जब एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ जाता है। ऐसे में हाल ही में मलाइका ने खुलासा किया है कि उनके पैरेंट्स ट्रोलिंग पर कैसे रिएक्ट करते हैं।

मलाइका अरोड़ा ने बताया कि पैरेंट्स होने के नाते वह बहुत दुखी हो जाते हैं, मगर वह हालात को किसी ना किसी तरह से संभालने की पूरी कोशिश करती हैं। अपने एक हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने ट्रोल्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

मलाइका अरोड़ा कहती हैं, मेरे पैरेंट्स हमेशा कहते रहते थे, बेटा तुम्हारे बारे में किसी ने ये कहा, किसी ने वो कहा और आखिरकार मैं उनके साथ बैठी और कहा यह सब कूड़ा पढ़ना बंद कीजिए। इन फालतू की चीजों पर अपनी एनर्जी मत लगाइए। अब है तो वह हमारे पैरेंट्स ही ना…वह कुछ सुनते हैं तो अपसेट हो जाते हैं। लेकिन जब मैंने उन्हें सारी चीजें समझाईं तो फिर उन्होंने ऐसी बात नहीं कही।

मालूम हो, मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपनी शीयर एम्बेलिश्ड ड्रेस से सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया था। मगर, तब भी उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। ऐसे में जब एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि वो इनसे कैसे निपटती हैं तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘सोशल मीडिया पर लोग काफी पखंडी हैं।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, यदि इस तरह के कपड़े रिहाना पहन ले या जेनिफर लॉरेंस पहने तो ये उनपर अच्छा लगेगा, अगर मैंने पहना तो मुझे एक मां होने की उम्र हो जाने की दुहाई देंगे। लोग असल दोहरे मापदंड क्यों हैं? तो मैं जो भी पहनती हूं वो एकदम बढ़िया है।


Download Android App
Download iOS App



