Bigg Boss 19 में खड़ा हुआ नया बवाल, Tanya Mittal पर भड़की Malti Chahar, जड़ दिया ज़ोरदार थप्पड़!

Summary :

Malti chahar slapped tanya: बिग बॉस 19 का फिनाले अब सिर्फ दो हफ्ते दूर है और घर के अंदर माहौल हर दिन और भी गर्माता जा रहा है। जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले नजदीक आ रहा है, हर कंटेस्टेंट शो में अपनी जगह बनाने के लिए पूरा दम लगा रहा है। बीते वीकेंड का वार में कुनिका सदानंद का सफर घर में खत्म हो गया है। फिनाले के इतने करीब पहुंचकर उनका बाहर होना फैंस के लिए भी चौंकाने वाला रहा। अब घर में सिर्फ 8 कंटेस्टेंट्स बचे हैं और इस हफ्ते भी एक सदस्य को घर के बाहर का रास्ता दिखाया…

Malti chahar slapped tanya: बिग बॉस 19 का फिनाले अब सिर्फ दो हफ्ते दूर है और घर के अंदर माहौल हर दिन और भी गर्माता जा रहा है। जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले नजदीक आ रहा है, हर कंटेस्टेंट शो में अपनी जगह बनाने के लिए पूरा दम लगा रहा है। बीते वीकेंड का वार में कुनिका सदानंद का सफर घर में खत्म हो गया है। फिनाले के इतने करीब पहुंचकर उनका बाहर होना फैंस के लिए भी चौंकाने वाला रहा। अब घर में सिर्फ 8 कंटेस्टेंट्स बचे हैं और इस हफ्ते भी एक सदस्य को घर के बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा।

Bigg Boss 19: किसने किसे किया नॉमिनेट ?

bigg boss 19
bigg boss 19 (Credit: Social Media)

इसी बीच शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नॉमिनेशन टास्क के दौरान घर में बड़ा विवाद खड़ा होता दिखाई दे रहा है। बता दें, इस बार कंटेस्टेंट्स को जिस भी सदस्य को नॉमिनेट करना है, उसे सामने आकर उस व्यक्ति के चेहरे पर ‘नॉमिनेशन स्टैंप’ लगानी होगी। सामने आए लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि अमाल ने गौरव खन्ना को, प्रणीत ने अमाल को, शहबाज ने तान्या को और तान्या ने मालती चाहर को नॉमिनेट किया है लेकिन असली ड्रामा तब हुआ जब तान्या की बारी आई।

Malti chahar slapped tanya: तान्या की बातों पर भड़की मालती

टास्क के दौरान तान्या कंफेशन रूम में कहती हैं कि वह पूरे घर को नॉमिनेट करना चाहती हैं लेकिन बाहर आकर वह मालती चाहर का नाम लेती हैं। इसके बाद जब तान्या मालती के चेहरे पर नॉमिनेशन की स्टैंप लगाती हैं, तो मालती का गुस्सा फूट पड़ता है। मालती तान्या की इस हरकत पर उन्हें फटकार लगाती हैं और कहते-कहते माहौल इतना गर्म हो जाता है कि वीडियो में मालती तान्या को थप्पड़ मारती हुई नजर आती हैं। हालांकि यह थप्पड़ असल में था या सिर्फ अंदाज़ा, इसकी असलियत एपिसोड के सामने आने के बाद ही साफ होगी लेकिन इस प्रोमो के बाद फैंस के बीच जबरदस्त हलचल पैदा हो गई है।

अमाल को क्यों आया गुस्सा

Malti chahar slapped tanya
Malti chahar slapped tanya (Credit: Social Media) 

तान्या की हरकत पर अमाल भी भड़कते दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा, “मुंह पर लगाते हैं क्या किसी के? इतनी भोली मत बन कि तुझे ये बात पता न हो।”
अमाल के साथ-साथ घर के बाकी सदस्य भी तान्या के फैसले से नाराज़ नज़र आते है। नॉमिनेशन स्टैंप को चेहरे पर लगाना सभी को गलत लगा और इसी वजह से घर के अंदर पूरा माहौल गरमा गया।

Bigg boss finale date: फिनाले की रेस

Bigg boss finale date
Bigg boss finale date (Credit: Social Media) 

पिछले हफ्ते घर में फैमिली वीक चल रहा था, जहां सभी सदस्य अपने-अपने परिवार से मिलकर इमोशनल हो गए थे। घर का माहौल कुछ दिनों के लिए शांत भी हो गया था, लेकिन अब फिनाले का काउंटडाउन शुरू होते ही हर कंटेस्टेंट पूरी ताकत से खेल रहा है। इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क ने साफ़ कर दिया है कि अब हर सदस्य खुद को सेफ रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

टास्क के दौरान हुई बहस के बाद ये भी नज़र आ रहा है कि अब घर के रिश्ते अब एक नए मोड़ पर पहुंच चुके हैं जहाँ हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा। वहीं 7 दिसंबर को बिग बॉस का फिनाले जिसके लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है कि इस बार कौन बिग बॉस का विनर बनेगा।

कौन होगा घर से बाहर?

Malti chahar slapped tanya
Malti chahar slapped tanya (Credit: Social Media) 

घर में अब सिर्फ 8 कंटेस्टेंट बचे हैं और हर कोई चाहता है कि वह फिनाले तक पहुंचकर बिग बॉस 19 की ट्रॉफी अपने नाम करे। लेकिन इस हफ्ते का नॉमिनेशन यह तय करेगा कि किसका सफर यहाँ खत्म होगा और कौन आगे बढ़कर फिनाले के और करीब पहुँच जाएगा। फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस नॉमिनेशन टास्क का नतीजा क्या होगा और क्या वाकई मालती के तान्या मित्तल को थप्पड़ मारने के बाद उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा?

ये भी पढ़ें: ‘द केरला स्टोरी’ फेम एक्ट्रेस Adah Sharma की दादी का हुआ निधन, एक्ट्रेस के घर में छाया मातम का माहौल!

Yashika Jandwani