बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत
का शो लॉकअप लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। शो में अभी तक कई कंटेस्टेंट्स
को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा चुका है वहीं, कुछ कंटेस्टेंट्स
को वाइल्ड कार्ड एंट्री भी दी गई है। ईरानी ऐक्ट्रेस और मॉडल मंदाना करीमी ने लॉक
अप की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर जब से शो में एंट्री की है, वो अपने बिहेवियर की वजह से चर्चा में बनी हुई। पहले वो
अपने गुस्से के चलते शो छोड़कर चली गई थी लेकिन फिर से वापस आकर उन्होंने सभी को
चौंका दिया।
शो के कंटेस्टेंट्स अपनी
जिंदगी से जुड़ा कड़वा सच भी सबसे सामने आ रहे हैं। हाल ही में मंदाना करीमी ने
अपनी जिंदगी और पति को लेकर कुछ ऐसी बातों का खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान
है। उन्होंने बिजनेसमैन पति गौरव गुप्ता का काला चिट्ठा तो खोला ही साथ ही अपने
तलाक को लेकर भी कई खुलासे किए।
दरअसल, अजमा फल्लाह मंदाना से उनके बॉयफ्रेंड के बारे
में पूछती हैं तो मंदाना ब्लश करने लगती हैं और कहती हैं- नो कमेंट्स. फिर अजमा
अपने बारे में बात करते हुए कहती हैं कि वो अभी 23 साल की हैं और जब वो 26-27 साल
की हो जाएंगी तब वो शादी कर लेंगी। आजमा की बात सुनकर मंदाना कहती है कि उन्होंने 27
साल की उम्र में शादी की थी। इसी के साथ वो अपनी लव-लाइफ के बारे में बात करते हुए
बताती है कि उन्होंने ढ़ाई साल डेट करने के बाद सगाई की थी और सगाई के 7-8 महीने
बाद कोर्ट मैरिज की थी।
उन्होंने अपनी शादी के
बारे में आगे कहा कि हम सिर्फ 8 महीने तक ही एक दूसरे के साथ रहे, उसके बाद चीजें
खराब हो गई। हम 4 साल तक अलग रहे और पिछले साल 2021 में तलाक ले लिया। मंदाना ने
अपने पति के बारे में बात करते हुए कहा कि वो ऐसे दिखाता था जैसे मैं हूं ही नहीं।
मंदाना ने इसके बाद अपने
एक्स हसबैंड गौरव गुप्ता के बारे में ऐसा चौकाने वाला खुलासा करते हुए आजमा को
बताया कि इन चार सालों में वह उन सभी लोगों के साथ सोया जिनको मैं जानती थी।‘ मंदाना की बात सुनते ही आजमा ने तुरंत सवाल किया कि क्या
इनमें दोस्त भी थे? साथ ही वह सवाल
करती हैं कि उनके पति ने पहले तलाक की बात क्यों नहीं की? इस पर मंदाना करीमी सिर्फ इतना कहती हैं कि यह उनके सीक्रेट
का हिस्सा है क्योंकि कोई भी इस बारे में नहीं जानता है।
अपने पति के अलावा मंदाना
ने आजमा को अपने ससुरालवालों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, शादी से पहले मेरी
सास मेरे साथ काफी टाइम स्पेंड करती थी और खुद को बहुत ओपन माइंडेड कहती थी। लेकिन
शादी के बाद सब कुछ बदल गया वो मुझे फोन पर दोस्तों से बात करने पर भी टोकती थी और
सारा दिन मंदिर के सामने बैठने के लिए फोर्स करती थी। मंदाना की ये सारी बातें
सुनकर हर कोई हैरान है।


Download Android App
Download iOS App
.jpg)

.jpg)





