बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। सलमान खान के सभी फैंस को एक बड़ा झटका मिला है। जानकारी के अनुसार, सलमान खान की सोशल ड्रामा मूवी ‘कभी ईद कभी दिवाली’ को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि साजिद नाडियाडवाला ने ये फिल्म बनाने से इंकार कर दिया है और खुद सलमान खान ने ये फिल्म अपने हाथ में ले ली है।
ये भी बताया गया कि इस फिल्म के गाने तक रिकॉर्ड कर लिए गए थे। साथ ही इस फिल्म का सेट तैयार कर लिया गया था, जिसे तुड़वा दिया गया है और अब नई लोकेशन सलमान के पनवेल फार्महाउस के पास होगी। जल्द ही इस नए सेट पर काम होना शुरू हो जाएगा।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब सलमान खान की कोई फिल्म रातों-रात बंद हुई है। इससे पहले भी सलमान की कईं फिल्में ऐसी हैं, जो कभी सिनेमाघरों में रिलीज़ ही नहीं हो पाईं। खबर ये भी आई थी कि फिल्म सलमान खान के पास जाने के बाद सलमान और साजिद के बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।
बताया गया कि साजिद वैसे भी अपने कुछ और प्रोजेक्ट्स में बिज़ी हैं, जिसकी वजह से वो सलमान खान का प्रोजेक्ट ठीक से पूरा करने की हालत में नहीं थे। इसलिए जैसे ही सलमान खान ने खुद ये फिल्म अपने हाथ में लेने के लिए कहा तो साजिद तुरंत मान गए।
आपको बता दें, सलमान खान की ‘कभी ईद कभी दिवाली’ एक सोशल ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की रिलीज़ डेट पर खुलासा हो चुका है और ये फिल्म सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर रिलीज़ होगी। फिल्म को 30 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा और सलमान खान का जन्मदिन दिन 27 दिसंबर को है।
वहीं, सलमान खान इस फिल्म के अलावा ‘टाइगर 3’ में कैटरीना कैफ के साथ नज़र आएंगे। इसके अलावा उनका शाहरुख खान की ‘पठान’ और चिरंजीवी की फिल्म ‘गॉडफादर’ में कैमियो भी है।


Download Android App
Download iOS App








