छोटे पर्दे से लेकर
बड़े पर्दे तक अपनी पहचान बनाने वाली मंदिरा बेदी अपनी बोल्डनेस को लेकर अक्सर
सुर्खियों में बनी रहती हैं। भले ही एक्ट्रेस अब फिल्मों और सीरियल से दूर है
लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कातिल अदाओं से सबका दिल जीत
लेती है। मंदिरा सोशल मीडिया पर अपनी बेहद हॉट फोटोज पोस्ट करती है जिसकी वजह से
वह अपने चाहने वालों के बीच हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है।
इसी के साथ अब उनके फैंस के लिए गुड न्यूज सामने
आई है। क्योंकि सास भी कभी बहू
थी में शांति का किरदार निभाने वाली मंदिरा बेदी एक बार फिर टीवी की दुनिया में
वापसी करने जा रही हैं। मंदिरा जल्द ही एकता कपूर के अपकमिंग शो से टीवी पर वापसी
कर सकती है हालांकि अभी तक इस बारे में खुद अदाकारा ने कुछ नहीं कहा है।
खबरों के मुताबिक एकता कपूर के आगामी शो संसार में मंदिरा बेदी एक अहम रोल में
नजर आएंगी। शो में मंदिरा का नेगेटिव रोल हो सकता है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस
को एकता कपूर ने अपने अपकमिंग फैमिली ड्रामा में नेगेटिव रोल के लिए अप्रोच किया है।
मंदिरा शो में चर्चित रोल अदा करती दिखाई देंगी। वह शो में बिजनेस टाइकून और फीमेल
लीड की मां के तौर पर नजर आएंगी। मंदिरा एक पॉजेसिव मां का रोल प्ले करती दिखेंगी।
बताया जा रहा है कि एकता कपूर का शो संसार साल 1994 में रिलीज हुई मूवी ‘राजा बाबू‘ की तर्ज पर है। इस फिल्म में करिश्मा कपूर और
गोविंदा लीड रोल में थे, यह एक सुपरहिट फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई
की थी। फिलहाल मंदिरा के रोल को लेकर अभी उनकी और शो के मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक
बयान सामने नहीं आया है।
मंदिरा के अलावा इस शो की स्टार कास्ट में अरुणा ईरानी और आलोक नाथ जैसे
दिग्गज कलाकारों का नाम सामने आया है। वहीं शो में पर्ल वी पुरी मेल लीड रोल में
नजर आएंगे। हालांकि, ऑफिशियली अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि
अभी फीमेल लीड के लिए किसी भी एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है।


Download Android App
Download iOS App







