Kangana Ranaut की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ का टीजर देख लोगों ने कुछ इस तरह उडाई धज्जियां,पढ़ें मजेदार ट्वीटस

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री  Kangana Ranaut की मोस्ट अवेटेड फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी की रानी का टीजर गांधी जयंती के मौके पर रिलीज किया गया।

बॉलीवुड अभिनेत्री  Kangana Ranaut की मोस्ट अवेटेड फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी की रानी का टीजर गांधी जयंती के मौके पर रिलीज किया गया। फिल्म मणिकर्णिका ट्विटर पर खूब ट्रेंड कर रहा है अभी तक 8 हजार से ज्यादा ट्वीट्स मणिकर्णिका के टीजर पर किए जा चुके हैं।  कंगना रनौत का एक्शन तेवर और एक्टिंग आपका दिल जीत लेगा। टीजर की शुरुआत महानायक अमिताभ बच्चन की शानदार आवाज से होती है।

मणिकर्णिका का टीजर रोंगटे खड़े कर देने वाला था और कंगना की एक्‍टिंग तारीफे काबिल थी। फिल्‍म का टीजर हर मायने में बेहतरीन है ।बता दें कि मणिकर्णिका के टीजर को सोश मीडिया यूजर्स से अलग-अलग तरह का रिएक्शन मिल रहा है। कई लोग इसे जबरदस्त बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग  Kangana Ranaut के एक्सप्रेशन्स का खूब मजाक उड़ा रहे हैं इतना ही नहीं यूजर्स कंगना रनौत के इस टीजर को ऋतिक रोशन से भी जोड़ रहे है।

बता दें की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में कंगना ने एक ऐसा किरदार निभाया है जो प्रेरित करता है और महिला सशक्तीकरण का प्रतीक है। ‘मणिकर्णिका’ टीजर में कंगना का लुक, एक्शन सब कुछ जबरदस्त लग रहे हैं। टीजर के आखिर में अमिताभ बच्चन बोलते हैं, ‘खूब लड़ी मर्दानी थी वो, झांसी वाली रानी थी वो।’

आजादी की लड़ाई की कहानी है

फिल्म ‘मणिकर्णिका झांसी के रानी लक्ष्मीबाई के जीवन और 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ उनकी लड़ाई पर आधारित है।  Kangana Ranaut के अलावा जीशु सेनगुप्ता, अतुल कुलकर्णी, सुरेश ओबेराय, अंकिता लोखंडे फिल्म में अहम किरदार में दिखेंगे। बता दें राधा कृष्णा जगारलामुद के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

 Kangana Ranaut की फिल्म ‘मणिकर्णिका के टीजर की तारीफ करने से भी सोशल मीडिया यूजर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।कुछ लोगों ने इसे साल 2019 की सबसे बड़ी फिल्म बताया कुछ ने कंगना की तारीफ की, तो कुछ यूजर्स ने फिल्म के ग्राफिक्स को बेहतर बताया।

https://twitter.com/iNipunK/status/1047014466402041856

https://twitter.com/HrxRohit_/status/1046987145158832129

https://twitter.com/myhonop/status/1047003565338841089

https://twitter.com/IABHI_HR/status/1046975210367389701

https://twitter.com/IABHI_HR/status/1046615139259052032

https://twitter.com/Sanket_HR/status/1046988137342357504

https://twitter.com/Khesari12/status/1046987963844976645

https://twitter.com/ritikarusia06/status/1047382289540440065

https://www.instagram.com/p/BobCcD5Av6n/?utm_source=ig_embed

Desk Team