लुधियाना-अमृतसर : निहंग सिख जत्थेबंदी दमदमी टकसाल के प्रमुख जत्थेदार संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर द्वारा बीते दिनों हरियाणा के गांव डाचर के गुरूघर जिसमें संत जरनैल सिंह खालसा भिंडरावाले की तस्वीरें लगी होने के कारण वहां जाने से इंकार किए जाने का सख्त संज्ञान लेते हुए कहा है कि खटटर को सिख कौम से माफी मांगनी चाहिए।
ज्ञानी खालसा ने कहा कि मुख्यमंत्री खटटर के ऐसे नाकारात्मक कदम ने सिख कोम का अपमान किया है और हरियाणा ही नहीं, देश-विदेश की समूची सिख संगत के हृदयों को ठेस पहुंची है, जिसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए।
दरबार साहिब समेत पवित्र गुरुद्वारों से हटाई जाए भिंडरावाले की तस्वीरें
टकसाल मुखी ने कहा कि संत जरनैल सिंह खालसा भिंडरावाला सिख कौम के लिए महानायक है और कौम ने पंथ की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब ने भी 20वी सदी का महान सिख और अमर शहीद स्वीकार किया है। उस संत को आंतकवादी कहने पर खटटर को आड़े हाथ लेेते हुए हरनाम सिंह खालसा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के ओहदे पर बैठे जिम्मेदार शख्स को ऐसे बयान देने पर संकोच करने की जरूर है।


Download Android App
Download iOS App



