बिहार की Manisha Rani किसकी बनने वाली हैं दुल्हन, नानी संग शेयर की अपने दिल की बात

Summary :

बिग बॉस रियलिटी शो,झलक दिखला जा 11 जीतने से सभी के दिलों पर राज करने वाली मनीषा रानी नानी संग शेयर की अपने दिल की बात, बता दें मनीषा के फैंस उन्हें अन्य प्रोजेक्ट्स में भी देखने की इच्छा रखते हैं। एक्ट्रेस और डांसर मनीषा अपनी बातों की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनके बोलने का अंदाज फैंस को काफी भाता है। सफलता के शिखर पर मनीषा रानी परिवार संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।  इस वायरल वीडियो में शादी को लेकर मनीषा ने की बात नानी ने दी मनीषा को शादी पर ये सलाह मनीषा रानी अपनी…

बिग बॉस रियलिटी शो,झलक दिखला जा 11 जीतने से सभी के दिलों पर राज करने वाली मनीषा रानी नानी संग शेयर की अपने दिल की बात, बता दें मनीषा के फैंस उन्हें अन्य प्रोजेक्ट्स में भी देखने की इच्छा रखते हैं। एक्ट्रेस और डांसर मनीषा अपनी बातों की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनके बोलने का अंदाज फैंस को काफी भाता है। सफलता के शिखर पर मनीषा रानी परिवार संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।

  •  इस वायरल वीडियो में शादी को लेकर मनीषा ने की बात
  • नानी ने दी मनीषा को शादी पर ये सलाह

मनीषा रानी अपनी मीठी-मीठी बातों से लोगों का दिल जीतना खूब जानती हैं इस बीच मनीषा रानी को लेकर खबरें चल रही हैं कि वे शादी करने जा रही हैं। रानी ने खुद एक वीडियो में अपने हमसफर को लेकर काफी कुछ कहा है। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा और फैंस भी उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

वायरल हुआ मनीषा का वीडियो

इस वीडियो में मनीषा अकेली नहीं बल्कि उनके साथ उनकी नानी भी नजर आ रही हैं। जिसमें वो शादी के बारे में बात कर रही हैं मनीषा अपनी नानी से पूछती हैं कि आप क्या कहती हैं हम शादी कब करें। क्या बोलीं नानी? मनीषा की बातें सुन नानी कहती हैं कि दो साल के अंदर कर लो। इसपर मनीषा बोल पड़तीं हैं कि इसके लिए लड़का भी तो मिलना चाहिए ना। इसके बाद नानी बोलती हैं कि लड़का बहुत हैं। मनीषा बोलती हैं कि आजकल के जमाने में तो प्यार बचा ही नहीं है। इसके बाद नानी बोलती हैं कि प्यार है तुमको अच्छा घर मिलेगा, जहां देवर-सास सब तुमको प्यार करेंगे।

मनीषा को नानी ने दी सलाह

मनीषा अपनी नानी से शिकायत करती हैं कि उन्हें कोई लड़का नहीं मिल रहा है। तब नानी बोलती हैं कि तुम शादी की बात ही नहीं बढ़ा रही, तो कहां से मिलेगा। वह एक्ट्रेस को सलाह देती हैं कि लड़कों से दोस्ती करें और उसे आगे बढ़ाएं। इस पर मनीषा बताती हैं ‘अरे दोस्ती करते हैं लेकिन बात दोस्ती तक ही रह जाता है। आगे बढ़ता ही नहीं है। नानी कहती हैं कि ‘जो लड़का तुमको मन पसंद हो, तुमको मान रहा है कि नहीं।’ इस पर मनीषा बोलती हैं कि ‘नानी आजकल कोई नहीं करता सच्चा प्यार। नानी कहती हैं, ‘जो दारू शराब पीता होगा, उससे नहीं करना। जिंदगी व्यर्थ हो जाता है। सास, ससुर, देवर तुमको चाहेगा।’ मनीषा जवाब देती हैं कि ‘वो सब तो चाह ही लेंगे। पहले लड़का चाह ले हमको। मनीषा रानी और नानी के बीच की इस बातचीत को फैंस ने काफी एन्जॉय किया।

Priya Mishra