‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में अपनी सादगी और मासूमियत से लोगों का दिल जीतने वाली बिहार की मनीषा रानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। अब मनीषा रानी ने कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि मनीषा रानी सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में टॉप 3 फाइनलिस्ट में शामिल थीं, इसके अलावा उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘झलका दिखला जा’ भी जीता था।
इन तस्वीरों में मनीषा रानी गोल्डन कलर का बेहद बोल्ड आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में मनीषा अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं।
इस आउटफिट में मनीषा रानी अपनी टोन्ड लेग्स भी जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को कुछ ही घंटों में लाखों लाइक मिल चुके हैं।
इन तस्वीरों में मनीषा का भीगा हुआ लुक लोगों के दिलों को घायल कर रहा है। इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने अपने बाल खुले रखे हैं, जो गीले नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर में मनीषा रानी स्टूल पर बैठकर पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस की इन फोटोज पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप सबसे खूबसूरत हैं।’
आपको बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में मनीषा और अभिषेक मल्हान की दोस्ती को खूब पसंद किया गया था। वहीं इन दोनों के साथ एल्विश यादव की तिकड़ी को जनता का खूब प्यार मिला था।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस मनीषा रानी की इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टा पर 13 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।


Download Android App
Download iOS App













