बिग बॉस 10 ने बड़ा ही धमाल मचाया था। इस शो के सभी कंटेस्टेंट ज़बरदस्त हिट साबित हुए थे। इन कंटेस्टेंट्स के बीच एक उभरता सितारा दुनिया के सामने आया था, जिसने अपनी साधगी और अपने देसी अंदाज़ से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया था। साथ ही उस शख्स ने बड़े- बड़े सेलिब्रिटीज को पीछे छोड़ बिग बॉस 10 की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली थी। वो कोई और नहीं बल्कि नोएडा का छोरा मनवीर गुर्जर है, जिसने अच्छे- अच्छो को धूल चटा दी।
लेकिन अब बिग बॉस 10 के विनर रहे मनवीर गुर्जर इन दिनों कहा है, वो आज- कल क्या कर रहे है ये किसी को पता नहीं। लेकिन अब मनवीर गुर्जर की एक वीडियो सामने आई है जिसमें वो खेतों में फावड़ा चलाते हुए नज़र आ रहे हैं। जी हां, एक्टिंग छोड़कर मनवीर खेतो में पसीना बहा रहे है।

इस वीडियो को मनवीर गुर्जर ने अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें वो खेतों में जी तोड़ मेहनत करते नज़र आ रहे हैं। नीली टी शर्ट और नीली ट्रैक पेंट पहने मनवीर वीडियो में खूब मेहनत कर रहे हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में मनवीर ने लिखा है – ‘जड़ें’ और ये एक शब्द काफी कुछ कह रहा है। वहीं आपको बता दें कि मनवीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसके अलावा वो सुर्खियों में भी किसी ना किसी कारण से बने रहते हैं।

बता दे, बिग बॉस जीतने के बाद मनवीर गुर्जर का नाम काम्या पंजाबी के साथ जुड़ा था। लेकिन काम्या ने खुद सामने आकर इन सभी बातों को अफवाह बताया था। वहीं बिग बॉस के बाद मनवीर की शादी का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। जिस पर मनवीर ने खुद ये कबूल किया था कि उनकी शादी हो चुकी है और पत्नी उन्हें छोड़कर जा भी चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



