Mardaani 3 Box Office Collection Day 6: रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत तो की, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। पहले दो पार्ट्स की बड़ी सफलता के बाद तीसरे पार्ट से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन आंकड़े फिलहाल चिंता बढ़ा रहे हैं।
Mardaani 3 Box Office Collection Day 6: 6 दिन में कितनी हुई कमाई?

फिल्म ने रिलीज के पहले 6 दिनों में करीब 24.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। छठे दिन फिल्म की कमाई करीब 2.1 करोड़ रुपये रही, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन बताया जा रहा है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में 28.85 करोड़ रुपये, ओवरसीज में करीब 8 करोड़ रुपये, और कुल मिलाकर 36.85 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।
Mardaani 3 collection: 60 करोड़ के बजट से अभी भी पीछे

‘मर्दानी 3’ का बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म अभी भी अपने बजट से काफी पीछे चल रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेती है, तो भी इसे बड़ी अचीवमेंट माना जाएगा।
Border 2 and O Romeo: से बढ़ी टक्कर

फिल्म को पहले से ही सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ से कड़ा मुकाबला मिल रहा है। अब आने वाले दिनों में शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ रिलीज होने वाली है, जिससे स्क्रीन काउंट और दर्शकों का ध्यान और भी बंट सकता है।
Mardaani 3: पहले दो पार्ट्स रहे थे हिट

‘मर्दानी’ का पहला पार्ट करीब 60 करोड़ रुपये और दूसरा पार्ट लगभग 67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुका था। दोनों फिल्मों को हिट का दर्जा मिला था और यह रानी मुखर्जी के करियर की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक रही है।
Rani Mukerji New Movie: क्या मर्दानी 3 बचा पाएगी फ्रेंचाइजी की इज्जत?

फिल्म के ट्रेलर और प्रमोशन को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और उम्मीद की जा रही थी कि यह 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी। लेकिन मौजूदा रफ्तार को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म के लिए आगे का सफर आसान नहीं होगा।
अब सबकी नजर वीकेंड कलेक्शन और आने वाले दिनों के वर्ड ऑफ माउथ पर टिकी है। अगर फिल्म जल्द ही मोशन नहीं पकड़ती, तो ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की सफलता पर सवाल खड़े हो सकते हैं।
Read More: 50 की उम्र में भी चमक बरकरार, Flop! Tag को पीछे छोड़ इस एक्टर ने जीत ली बाज़ी..


Download Android App
Download iOS App




