दीप‍िका-रणवीर की शादी का कार्ड हुआ वायरल, इस दिन लव बर्ड्स लेंगे 7 फेरे

Summary :

दोनों बॉलीवुड स्टार की शादी के कार्ड छप गए है और दीपिका ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी का कार्ड शेयर करते हुए इस बात पर मुहर लगा दी है।

रणवीर सिंह-दीप‍िका पादुकोण ने आखिरकार खुलासा कर ही दिया की ये बॉलीवुड के लव बर्ड कब शादी करने वाले है। दोनों बॉलीवुड स्टार की शादी के कार्ड छप गए है और दीपिका ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी का कार्ड शेयर करते हुए इस बात पर मुहर लगा दी है।

दीप‍िका-रणवीर की शादी का कार्ड

दीपिका द्वारा शेयर किये गए शादी के कार्ड के अनुसार वो रणवीर संग वो 14 नंवबर को 7 फेरे लेने जा रही हैं। आपको बता दें की ये शादी का कार्ड सफ़ेद और गोल्डन रंग का है और यकीनन ये दीपिका और रणवीर सिंह के फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज है।

दीप‍िका-रणवीर की शादी का कार्ड

शादी का कार्ड काफी सिंपल है पर ये बेहद प्यारा है और इसपर जो सन्देश लिखा है वो भी बेहद सिंपल और साफ़ स्पष्ट है ताकि किसी को कोई कन्फ्यूज़न न हो । शादी के कार्ड में ल‍िखा है, हमें आपको बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे पर‍िवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हुई है. बहुत सारा प्यार, दीपका और रणवीर।

दीप‍िका-रणवीर की शादी का कार्ड

लेकिन अभी भी एक सस्पेंस बना हुआ है और वो ये की दोनों की शादी आखिर होगी कहाँ क्योंकि कार्ड पर तारीख तो बताई गयी है पर उसपर शादी का वेन्यू नहीं है।

दीप‍िका-रणवीर की शादी का कार्ड

अन्य सुपरस्टार की तरह यही उम्मीद की जा रही थी कि ये बॉलीवुड कपल विदेश में देसी अंदाज में शादी करेंगे।आपको बता दें की दीपिका और रणवीर साल 2013 से एक दुसरे को डेट कर रहे है और फिल्म गोलियों की रासलीला: रामलीला से ये दोनों एक दुसरे के बेहद करीब आ गए थे।

दीप‍िका-रणवीर की शादी का कार्ड

इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया पर दोनों ने इस रिश्ते पर खुलकर कभी बात नहीं की थी। बाजीराव मस्तानी और पद्मावत के बाद इन दोनों की शादी के कयास लगाए जा रहे थे।

दीप‍िका-रणवीर की शादी का कार्ड

ताजा जानकारी के अनुसार दीपिका ने पद्मावत के बाद किसी फिल्म प्रोजेक्ट को नहीं लिया है और उम्मीद यही है की वो शादी के खास इंतजामों में लगी है। बीते दिनों दीपिका अपनी फैमिली के साथ शादी की शॉप‍िंग करते हुए स्पॉट हुई थीं।

यौन उत्पीड़न के आरोपों की वजह से अनु मलिक को Indian Idol शो से निकला गया

Desk Team