बिग बॉस 14 में आज मास्टरमाइंड विकास गुप्ता घर में खलबली मचाने वाले है। आज विकास कुछ ऐसे खुलासे करेंगे जो 2 घरवालों के होश तो पक्का उड़ा ही देंगे। ये 2 घरवाले कोई और नहीं बल्कि गेम कि सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला होंगे। विकास, अभिनव को बाहरी दुनिया की कुछ ऐसी बाते बताने वाले है जिसे सुन अभिनव दंग रह जायेंगे।
दरअसल आज के एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें विकास, अभिनव को बताते नज़र आ रहे हैं, ‘यहां से बाहर जाने के बाद कविता कौशिक ने उन पर आरोप लगाया है कि वो बहुत शराब पीते हैं और शराब पीकर उन्होंने कविता को गंदे-गंदे मैसेज भी भेजे थे।’
इसके बाद वीडियो में दिख रहा है कि अभिनव, रूबीना को इस बारे में बता रहे हैं कि कविता और उसके पति रोनित बिस्वास ने उन्हें लेकर ये आरोप लगाए हैं। अभिनव की इस बात पर रूबीना बुरी तरह गुस्सा करती दिखाई दी। इसके बाद रूबीना ने कहा कि यहां से बाहर जाकर वो अपना फोन बाद में लेंगी, पहले कविता कौशिक से बात करेंगे। रूबीना कह रही हैं कि वो छोड़ेंगी नहीं उन्हें।
आपको बता दें टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने बिग बॉस 14 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी, लेकिन उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला। पहले वो कम वोट पाने की वजह से बाहर हुईं, उसके बाद जब दोबारा घर में आईं तो रूबीना से एक झगड़े के बाद उन्होंने शो से वॉकआउट कर दिया। रूबीना और कविता के बीच काफी जोरदार बहस हुई थी, जिसमें कविता ने उनके पति अभिनव शुक्ला का भी नाम घसीटा था।


Download Android App
Download iOS App






