Shehnaaz Gill और Hustle 2.0 विनर MC Square आए साथ, जानिए ‘What’s cooking?’

Summary :

‘एमटीवी हसल 2.0’ के विनर रैपर एमसी स्क्वायर ने शहनाज गिल के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिससे दोनों के बीच किसी नए प्रोजेक्ट की अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला रहे हैं।

एम टीवी के शो हसल 2.0 के विनर रैपर एमसी स्क्वायर यानि अभिषेक बैसला एक बार
फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस शो के बाद से रैपर एमसी स्क्वायर काफी पॉपुलर हो
गए है और उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ गई है। आम लोग की नहीं बल्कि सेलेब्स और
क्रिकेटर भी रैपर के फैन है। एमसी स्क्वायर के रैप सॉन्ग्स ने पूरे देश में अपनी
धूम मचा दी थी।

उनका हर रैप सॉन्ग लोगों को बहुत पसंद आते थे जिसकी बदौलत उन्होंने हसल 2.0 के
खिताब को भी अपने नाम किया। वहीं रैपर की टेलीविजन की दुनिया की मोस्ट फेमस अदाकारा
शहनाज गिल के साथ फोटो इंटरनेट पर खूब देखी जा रही है जिसे देखने के बाद लोग ये
कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है।

Photos News | Shehnaaz Gill Clocks 7 Million Instagram Followers: 10 Photos  That Will Turn You Into Sana's Fan! | 📸 LatestLY

एमसी स्क्वायर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो शेयर की है जिसके
कैप्शन में उन्होंने लिखा,
‘व्हाट्स कुकिंग?’ इस फोटो में रैपर के साइड में शहनाज गिल खड़ी
दिखाई दे रही हैं। यह फोटो एक रिकॉर्डिंग रूम में क्लिक की गई है जिसमें दोनों
कैमरे की तरफ देखकर स्माइल करते हुए पोज दे रहे हैं।      

शहनाज गिल को एमसी स्क्वायर के साथ देखने के बाद फैंस का कहना है कि दोनों
जल्द ही अपना नया सॉन्ग लेकर आने वाले है। इस पोस्ट पर हर कोई अपना रिएक्शन दे रहे
हैं। मटीवी हसल के आधिकारिक हैंडल ने कमेंट किया
, ‘न बोरिंग दिन, न बोरिंग लोग।‘ संगीतकार यशराज मुहाते ने लिखा, ‘मज़ेदार कोलाब।‘ फेमस सिंगर और
रैपर बादशाह ने कॉमेंट कर लिखा
,
‘
ये तो दो प्यारे लोग दिख
गए इकट्ठे।
‘

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी
तगड़ी है और वो आए दिन अपनी आवाज को जादू फैंस पर चलाती रहती हैं। शहनाज अपनी
फोटोज और वीडियो फैंस के साथ साझा करती है जिस पर उनके चाहने वाले दिल खोलकर अपना
प्यार बरसाते हैं। बिग बॉस में अपने चुलबुले नेचर की वजह से वो हर किसी फेवरेट बन
चुकी हैं।  

Desk Team