बिग बॉस सीजन 16 विनर और रैपर एमसी स्टैन लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं शो में पहले उनकी जीत फिर उसके बाद अप-टू-डेट उनके कंसर्ट्स उनकी सफलता में चार-चाँद लगा रहे हैं। बिग बॉस जैसे शो ने उनकी लोकप्रियता में मनो लाखो सितारे ही जोड़ दिए हो। वह लगातार एक सिढी से दूसरी सिढी जाकर अपने शोज कर रहे हैं और दुनिया में अपने हुनर का जलवा कायम कर रहे हैं।

बिग बॉस से निकलने के बाद mc stan ने बॉलीवुड के मशहूर गायक ए आर रहमान को भी लोकप्रियता के मामले में पीछे पछाड़ दिया था। हालांकि, अब उनकी खुद की लोकप्रियता पर काफी असर पड़ता देखा गया हैं। हाल ही में एक नई लिस्ट सामने आई है, जिसमें बीते महीने लोगों ने सोशल मीडिया पर एमसी स्टैन को नहीं, बल्कि किसी और एक्टर को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है जिससे रैपर की फैन फॉलोविंग काफी घटती दिखी।
इस एक्टर ने एमसी स्टेन को दी मात

आपको सुनकर हैरानी होगी लेकिन यही सच हैं कि एमसी स्टैन की लोकप्रियता पहले से घट गई है। हाल ही में ऑरमैक्स मीडिया ने अपने फरवरी के महीने की लिस्ट जारी की है, जिसमें उन्होंने बताया कि फरवरी में सबसे लोकप्रिय एक्टर कौन रहा है। इस लिस्ट में टॉप 5 एक्टर्स शामिल हैं। चलिए जानते हैं उन 5 एक्टर्स के नाम…..

इस लिस्ट में पहले नंबर पर कपिल शर्मा, दूसरे नंबर पर एमसी स्टैन, तीसरे नंबर पर प्रियंका चहर चौधरी, चौथे नंबर पर सलमान खान और पांचवें नंबर पर शिव ठाकरे हैं। बता दे कि जब एमसी स्टैन बिग बॉस के घर में थे, तो उस समय उनके और प्रियंका के बीच अक्सर सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी को लेकर जंग छिड़ी रहती थी जिसमे दोनों के ही फॉलोवर्स काफी ज़्यादा थे। अब कपिल शर्मा ने ज्विगाटो की रिलीज के साथ ही इन दोनों बिग बॉस कंटेस्टेंट को पछाड़ दिया है और लिस्ट में नंबर एक का ख़िताब अपने नाम कर लिया हैं।
मंडली में रहकर बन गए थे सबके फेवरेट

आपको बता दें कि एमसी स्टैन की सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी पहले से ही काफी ज्यादा है। हालांकि, बिग बॉस के घर में जब वह आए थे, तो वह आते ही साजिद खान, शिव ठाकरे और अब्दु के साथ मंडली में गेम खेलते दिखायी दिए थे। बिग बॉस सीजन 16 के खत्म होने के बाद भी मंडली के सदस्य कई बार साथ में पार्टी करते हुए नजर आए और उनकी जीत पर भी उनके साथी काफी खुश हुए थे।

अब हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब्दु रोजिक से ये पूछा गया कि मंडली के क्या हालचाल है, तो उन्होंने इस बात पर अपना जवाब देते हुए कहा था कि, ‘मंडली खत्म’। उनका ये बयान जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, शिव ठाकरे ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि मंडली के बीच सबकुछ ऑल इज वेल है ये बस शो के खत्म होने को लेकर कही एक बात थी इससे ज़्यादा कुछ नहीं।


Download Android App
Download iOS App



