मुंबई : चर्चित पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे फिल्म निर्देशक राजकुमार हीरानी का बचाव करते हुए कहा कि वह फिल्म उद्योग के ‘‘सबसे शालीन’’ व्यक्ति हैं। हीरानी पर 2018 में आई फिल्म ‘संजू’ में उनके साथ काम करने वाली एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस महिला ने तीन नवंबर 2018 को हीरानी के सहयोगी और ‘संजू’ फिल्म के सहनिर्माता विधु विनोद चोपड़ा को ईमेल भेजकर आरोप लगाए हैं। हालांकि हीरानी ने आरोपों से इंकार किया है।
अख्तर ने ट्विटर पर हीरानी का समर्थन किया। उन्होंने लिखा, ‘‘मैं 1965 में फिल्म उद्योग में आया था। इतने सालों बाद, अगर मुझसे पूछा जाए कि इस उद्योग में सबसे शालीन व्यक्ति कौन है तो शायद मेरे दिमाग में आना वाला पहला नाम राजू हीरानी है। जी बी शॉ ने कहा है, ‘ज्यादा अच्छा होना भी ज्यादा खतरानाक होता है।’’’ अख्तर से पहले फिल्म कलाकार अरशद वारसी, दिया मिर्जा और शरमन जोशी भी हीरानी का समर्थन कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



