90 दशक की दिग्गज अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि भले ही फिल्मी इंडस्ट्री की
चकाचौंध से दूर हैं। मगर आज भी उनकी लोग उनकी फिल्मों और उनकी एक्टिंग के दीवाने
है। मीनाक्षी ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है। हालांकि शादी के
बाद एक्ट्रेस अपने पति के साथ विदेश में चली गई थी। वहीं अब इतने सालों बाद
एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वो यूएस में बावर्ची बन गई हैं।
इस बात का खुलासा शो इंडियन आइडल में किया। इतना ही नहीं वह जब इंडियन आइडल
में आईं तब वह शो के तीनों जज नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश
रेशमिया के लिए साउथ इंडियन फूड लेकर आती हैं जिन्हें उन्होंने खुद बनाया है।
उन्हें देखकर शो के तीनों जज और वहां मौजूद खुशी से झूम उठते हैं।
बता दें कि अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर
हरीश माइसोर से शादी की थी। दामिनी एक्ट्रेस शादी के बाद अपने पति हरीश के साथ
यूएस शिफ्ट हो गई थीं। भले ही मीनाक्षी फिल्मों और इंडिया से दूर थीं लेकिन सोशल
मीडिया के जरिए अभिनेत्री अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर फैंस
के साथ इंटरैक्ट करती रहती हैं।
दरअसल, इंडियन आइडल शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें
मीनाक्षी कहती हैं कि मैं यूएस गई पत्नी बनने के बाद, मां बनी और इसके साथ ही बावार्ची भी बनी। अब मैं कह सकती हूं कि मैं साउथ
इंडियन वेजिटेरियन खाना काफी अच्छा बना लेती हूं। तो इस वजह से मैं आप अपने हाथ का
बना खाना आपके लिए लेकर आई हूं। मीनाक्षी की बात सुनकर सभी खाने को बड़े मजे से
खाते हैं।
खास बात ये है कि इस प्रोमो को देखकर अभिनेत्री के फैंस काफी खुश हो गए हैं
क्योंकि काफी समय बाद मीनाक्षी किसी शो में नजर आ रही हैं। इस प्रोमो वीडियो पर
सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस मीनाक्षी के फैंस
कमेंट कर रहे हैं कि मीनाक्षी आज भी वैसी ही हैं जैसे पहले थीं।


Download Android App
Download iOS App





