बॉलीवुड कपल्स की बात होती है तो शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का नाम खुद- ब- खुद लोगो के ज़हन में आ जाता है। भले ही दोनों की अरेंज मैरिज हुई है फिर भी दोनों का प्यार देख फैंस इन्हें अपना आइडियल मान लेते है। इसी वजह से ये दोनों बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक है। जब इन दोनों के बीच इतना प्यार है तो दूरी का इनके बीच आना नामुमकिन सा लगता है। लेकिन अब मीरा ने दोनों के दरमियान आई दूरी की सोशल मीडिया पर कंप्लेंट की है।
बता दे, दोनों मीरा राजपूत और शाहिद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों ही एक दूसरे के लिए रोमांटिक पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं। उनकी एक दूसरे के साथ मस्ती भी पसंद की जाती है। लेकिन अब मीरा राजपूत, शाहिद से खफा हो गई हैं। उन्हें शाहिद पर बहुत गुस्सा आ रहा है। खुद मीरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने गुस्से की वजह बताई है।

मीरा ने इंस्टा स्टोरी पर शाहिद कपूर की एक फोटो शेयर की। फोटो में शाहिद के हाथ में फोन दिख रहा है और वे फोटो क्लिक कर रहे हैं। उनकी उस फोटो पर ही मीरा ने गुस्सा जाहिर किया है। उनकी नजरों में शाहिद कपूर के लिए अब फोन ज्यादा जरूरी हो गया। वो घर पर जरूर हैं, लेकिन उनका सारा ध्यान अपने फोन पर ही है। इसलिए मीरा ने फोटो पर लिखा है- मेरा क्रश जरूर घर पर है, लेकिन फिर भी दूरियां हैं।

वहीं एक और पोस्ट में मीरा कह रही हैं कि इस स्वेटशर्ट को उनसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर मीरा का ये पोस्ट वायरल हो गया है।


Download Android App
Download iOS App




