फेमस सिंगर मीका
सिंह ने अपनी दमदार आवाज के दम पर बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल किया है। देशभर में
मीका सिंह के लाखों चाहने वाले हैं उनके गानें हर फंक्शन की शान होते हैं। बीतों
मीका अपने स्वंवर को लेकर सुर्खियों
में बने हुए थे। मीका दी वोहटी में सिंगर ने आकांक्षा पुरी को अपने लाइफ पार्टनर
के रुप में चुना था। वहीं अब मीका सिंह एक प्राइवेट आइलैंड के मालिक बन गए है।
जहां से सिंगर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
मीका सिंह का एक वायरल एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर एक बोट चला रहे हैं। बोट पर एमएस यानि मीका
सिंह लिखा हुआ है। वीडियो में साफ बता चल रहा है कि इस समय मीका फुल मस्ती के मूड
हैं और बोट के किनारे उनके बॉडीगॉर्ड्स खड़े दिखाई दे रहे हैं।
मीका ये वायरल वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो इस वीडियो पर जमकर
अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘सर, थोड़े और वीडियो शेयर करिए, जिससे हमें आपके प्राइवेट आइलैंड की झलक देख सकें’। दूसरे फैन ने लिखा, ‘सिंह इज किंग’ खबरों
के मुताबिक सिंगर मीका सिंह ने आइलैंड के साथ 7 बोट और 10 घोड़े भी खरीदे हैं।
पंजाबी सिंगर मीका सिंह की आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। मीका के
गाने लोगों को डांस करने पर मजबूर कर देते हैं। मीका किसी ना किसी वजह से चर्चा
में बने रहते हैं उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट सॉन्ग गाए है। साल 1998 में आए
उनके गाने ‘सावन में लग गई आग’ ने उन्हें खास पहचान दिलाई थी। हालांकि मीका ने बहुत ही कम
उम्र में गाना शुरु कर दिया था। फिल्मों में गाना गाने से पहले वह कीर्तन गाते थे।
मीका को आलीशान गाड़ियों और बंगलों का भी काफी शौक है।


Download Android App
Download iOS App







