अमीषा पटेल के बिकिनी पोस्ट का अश्लील कमेंट करना मीका सिंह को पड़ा महंगा, मचा बवाल !

Summary :

मीका सिंह ने बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के सोशल मीडिया पोस्ट पर एक कमेंट किया है और उनके कमेंट की वजह से वो उन्होंने के गुस्से का शिकार हो रहे है।

मीका सिंह बॉलीवुड के जाने माने सिंगर है और इनके नाम हिट गानों की लम्बी लिस्ट है। मीका के गाने जितने मशहूर है उतना ही उनके विवाद भी चर्चाओं में रहते है। बॉलीवुड में मीका की छवि एक बेपरवाह इंसान की है और अपने बर्थडे पर राखी सावंत को सबके सामने किस करना इस बात का उदाहरण है।

मीका सिंहमीका सिंह को इस मामले में काफी मुसीबतें भी झेलनी पड़ी थी पर उनके मौजूदा व्यवहार को देखकर लगता नहीं की उनमे कुछ बदलाव आया है। मीका सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए है।

अश्लील कमेंट पर मीका सिंह हुए ट्रोल

मीका सिंहइस बार उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के सोशल मीडिया पोस्ट पर एक कमेंट किया है और उनके कमेंट की वजह से वो उन्होंने के गुस्से का शिकार हो रहे है। आपको बता दें अमीषा पटेल का बॉलीवुड करियर भले ही ख़ास न रहा हो सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है।

अमीषा पटेलअमीषा इन दिनों बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स से दूर है और सुपरहिट डेब्यू के बाद भी ये अदाकारा वो मुकाम हासिल नहीं कर पायी जो लोगों को उम्मीद थी। अब अमीषा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और एक्टिंग से ज्यादा अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरों की वजह से वो आये दिन सुर्ख़ियों में बनी रहती है।

पढ़िए लोगों के करारे ट्वीट

बीते दिनों अमीषा पटेल ने एक बेहद उत्तेजक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमे वो लाल रंग की बिकिनी में स्विमिंग पूल के अंदर मस्ती करती नजर आ रही थी। इस तस्वीर में उन्होंने लोगों को गर्मी से बचने के लिए स्विमिंग करने की सलाह दी थी।

इस पोस्ट पर मीका सिंह ने रिप्लाई किया वो अमीषा के साथ पूल में स्विमिंग ज्वाइन करना चाहते है। अब कोई आम इंसान ये ट्वीट करता तो शायद इतना बवाल नहीं होता पर मीका के इस कमेंट पर लोगों ने उनकी खिंचाई शुरू कर दी।

कई बड़े पत्रकारों ने भी मीका को नसीहत देते हुआ अपनी सोच साफ़ करने जैसी सलाह दे डाली। लेकिन मीका सिंह पर इस बात का कोई असर नहीं है और इन्होने इस ट्रॉल्लिंग के ऊपर कोई टिपण्णी की है।

Desk Team