मिलिंद सोमन ने अपने 55वें बर्थडे पर शेयर की न्यूड फोटो, फैंस ने गिफ्ट किए कपड़े

Summary :

फिटनेस फ्रीक मिलिंद ने अपनी एक न्यूड फोटो शेयर की। इस फोटो में वो गोवा बीच पर बिना कपड़ों के रनिंग कर रहे है। मिलिंद के ये फोटो पोस्ट करने के बाद इस पर मीम्स बनने लगे

मॉडलिंग और फ़िल्मी दुनिया के सबसे फिट माने जाने वाले सेलिब्रिटी मिलिंद सोमन  ने कल अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे पर उन्होंने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जिसने ये साबित कर दिया उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का आयरन मैन क्यों कहा जता है। लेकिन इस फोटो पर लोगो के अजीबो- गरीब रिएक्शंस देखने को मिले।  

दरअसल मिलिंद ने एक ऐसी फोटो पोस्ट कि है की लोग उनके मजे ले रहे हैं। फिटनेस फ्रीक मिलिंद ने अपनी एक न्यूड फोटो शेयर की। इस फोटो में वो गोवा बीच पर बिना कपड़ों के रनिंग कर रहे है। मिलिंद के ये फोटो पोस्ट करने के बाद इस पर मीम्स बनने लगे। 
मिलिंद सोमन ने जैसे ही अपनी फिट बॉडी की तस्वीर पोस्ट की लोगों का ध्यान इस पर गया। यूज़र्स ने मिलिंद के मीम बनाने शुरू कर दिए। ट्विटर पर ये फोटो खूब वायरल हो रहा है और इसे खूब पसंद भी किया जा रहा है। 
कई यूजर्स ने मिलिंद के लिए बर्थडे गिफ्ट के तौर पर अंडरगार्मेंट्स की तस्वीरें पोस्ट की, तो किसी ने उस वक़्त लेडीज के मन में जो ख्याल आया होगा उस पर अपना रिएक्शन दिया। एक यूज़र ने तो उनके इस उम्र में हार्मोन पर कंट्रोल नहीं रहने पर भी मीम शेयर किया। इसी तरह ढेर सारे मज़ेदार मीम्स वायरल हुए। 

Desk Team