बिग बॉस 14 में एली गोनी की एंट्री से शो में बड़ा ट्विस्ट आया है। एली गोनी के घर में आने से जहां उनकी बेस्टफ्रेंड जैस्मिन भसीन काफी खुश नज़र आई, वही उनके आते ही लड़ाइयाँ भी शुरू हो गई। बता दे एली घर में चौथे वाइल्ड कार्ड केंस्टेंट बनकर आए हैं। लेकिन उनके आते ही घर में नया तमाशा भी शुरू हो गया।

एली को लेकर जैस्मिन कितनी प्रोटेक्टिव और पज़ेसिव हैं इसकी एक झलक आज के एपिसोड में देखने मिलेगी। आज के एपिसोड में जैस्मिन, पवित्रा और एली की बातचीत से इफेक्ट होती नज़र आएँगी। दरअसल, पवित्रा, एली से जो बात करती हैं वो जैस्मिन को पसंद नहीं आ रही है जिस वजह से जैस्मिन को गुस्सा आ जाता है।

पवित्रा, एली से फोन पर बात कर रही हैं वो एली से कहती हैं ‘अगर मैं आपको अपना दोस्त कहती हूं तो मैं भी आपसे कुछ उम्मीद करती हूं।’ पवित्रा की बात जैस्मिन को पसंद नहीं आती और वो पलटकर उन्हें जवाब देती हैं। इसके बाद पवित्रा जैस्मिन पर गुस्सा करती हैं और कहती हैं कि ‘अपनी दोस्ती की पज़ेसिवनेस अपने पास रखो वो मेरा भी दोस्त है और मैं उससे बात कर रही हूं।’ जिसके बाद पवित्रा गुस्से में फ़ोन पटककर सॉरी बोलते हुए वहा से चली जाती है।

अब इस लड़ाई के बाद क्या एली और पवित्रा फिर से दोस्त बन पाएंगे। क्या इन दोनों के बीच की गलतफहमी दूर होगी और अली, पवित्रा और जैस्मिन के बीच किसे चुनेंगे ये देखना दिलचस्प होगा।


Download Android App
Download iOS App



