मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अब अपने नन्हे शहज़ादे को लेकर एक ऐसी ख्वाहिश ज़ाहिर कर दी है जिसके बाद हर कोई दंग रह गया है। आपको याद दिला दे, भारती ने बीते अप्रैल के बेटे को जन्म दिया था। हर पेरेंट्स की तरह भारती और हर्ष भी अपने बेटे को लेकर कई तरह की प्लानिंग करते रहते हैं। ऐसे में अब भारती ने बेटे को लेकर एक ऐसी इच्छा जताई है जिस सुन सब हैरान है।

दरअसल, भारती और हर्ष इस वक़्त अपने करियर में काफी अच्छा कर रहे है। ये कहना गलत नहीं होगा कि कमाई के मामले में ये दोनों मोटी रकम कमा लेते है। करोड़पति होने के बावजूद भारती चाहती है कि जब उनका बेटा 16 या 18 साल का हो जाए तो वो काम करना शुरू कर दे।

भारती चाहती हैं कि उनका बेटा लक्ष्य पढ़ाई के साथ काम करने लगे। इतना ही नहीं बेटी हो तो उसके लिए भी प्लान कर रखा है। भारती ने बताया कि उन्हें खुशी होगी अगर उनके बच्चे पार्टटाइम काम करने लगेंगे। भारती बोली, ‘लक्ष्य के पैदा होने के बाद हर्ष और मैं दोनों लिमिटेड काम ले रहे हैं। अब हम नया प्रोजेक्ट लेने से पहले बहुत सोचते हैं। हां काम भी जरूरी है क्योंकि हमें जरूरतें पूरी करनी हैं। मुझे लगता है कि हमें कुछ साल लक्ष्य की जरूरतें पूरी करनी चाहिए लेकिन कुछ साल उसे अपना खर्चा खुद निकालना चाहिए।’

भारती आगे बोलती हैं, ‘जैसे यूएस में बच्चे स्कूल जाते हैं और पार्ट टाइम काम भी करते हैं। मैं वैसी ही जिंदगी के पक्ष में हूं। मैं मानती हूं कि जब आप 16-18 साल के हो जाएं तो आपको पेरेंट्स से आर्थिक मदद नहीं लेनी चाहिए।’

भारती सिंह का बेटा पढ़ाई के साथ मैकडॉनल्ड्स में काम करना चाहिए। भारती की बेटी को पढ़ाई के साथ सलॉन में लोगों को गाइड करना या अपॉइंटमेंट लेना चाहिए। भारती बोलीं, मुझे खुशी होगी अगर मेरे बच्चे पार्टटाइम काम करेंगे क्योंकि आजकल मुंबई सर्वाइव करना बहुत मुश्किल है।


Download Android App
Download iOS App



