बॉलीवुड के स्टार शाहिद कपूर की शादी दिल्ली की रहने वाली Mira Rajput से साल 2015 में हुई थी। जिसके बाद से ही अक्सर ये चर्चा होती रही कि Mira Rajput काफी जल्दी ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। यह बातें सिर्फ और सिर्फ अफवाह बनकर रह गई।
लेकिन अपने दूसरे बच्चे के आने से पहले मीरा ने एक ब्यूटी प्रोडक्ट के एड के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू शुरू किया है।बता दें कि Mira Rajput ने एक्टिंग में तो नहीं लेकिन अपने एड फिल्मों में अब जरूर डेब्यू कर लिया है।
मीरा ने एंटी एजिंग क्रीम ब्रांड ओले के लिए अपना पहला एड किया है और इसका वीडियो उन्होंने मंगलवार को अपने सोशल साइट इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है। जबकि Mira Rajput का यह ऐड सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल भी नहीं पसंद आया। बता दें कि मीरा को 23 साल की उम्र में एंटी एजिंग क्रीम का एड करने के लिए ट्रोल किया गया है।
https://www.instagram.com/p/BmJgg1_no9W/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
इंस्टाग्राम अकाउंट इस एड का वीडियो शेयर किया। जिसे 24 घंटों के अंदर 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसी वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, तुम सिर्फ 23 साल की हो और तुम्हें रिबॉर्न क्रीम की जरूरत है..शेम ऑन यॉर स्किन।
एक अन्य यूजर ने लिखा, 23 साल की महिला एंटी एजिंग क्रीम का एड कर रही है, शर्मनाक। एक ट्रोल ने तो ये तक लिख दिया, कि अपनी 23 में एंटी एजिंग क्रीम की जरूरत है तो 40 में तो प्लास्टिग सर्जरी करवानी पड़ेगी। हालांकि ऐसा नहीं है कि Mira Rajput के इस एड पर सभी ने नेगेटिव रिएक्शन्स दिए हों। कुछ फैंस ने मीरा के काम की तारीफ भी की है।
मीरा ने ओले ब्रांड के लिए किया ऐड
ओले के लिए किए गए ऐड में Mira Rajput कहती दिखती हैं कि प्रेग्नेंसी के कारण उनका ग्लो खत्म हो गया है। ‘मां बनने के बाद हम अपने आप को भूल जाते हैं। स्ट्रेस, रातों को जागना.. मेरा प्रेगनेंसी ग्लो एकदम खत्म हो गया था।’ इसके बाद मीरा बताती हैं कि कैसे ओले क्रीम के जरिये उनका ग्लो वापस आया।
इस तरह से लोगों ने मीरा के विज्ञापन पर उन्हें किया ट्रोल


Download Android App
Download iOS App















