Mirzapur Box Office: ‘Mirzapur: The Movie’ की आंधी में उड़े सारे रिकॉर्ड, क्या आपने देखी यह ब्लॉकबस्टर फिल्म?

Summary :

'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur The Movie) ने सिनेमाघरों में अपने पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदू शर्मा स्टारर इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म ने भारत में 150 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं दुनियाभर में इसका कुल कारोबार 200 करोड़ के पार पहुंच गया है। बिना किसी ए-लिस्ट सुपरस्टार के यह करिश्मा करने वाली यह साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

सिनेमाघरों में इन दिनों कालीन भैया और गड्डू पंडित का ही भौकाल देखने को मिल रहा है। ओटीटी पर धमाल मचाने के बाद जब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बड़े पर्दे पर उतरी, तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह फिल्म इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते (7 से 8 दिनों) के भीतर ही कमाई के ऐसे झंडे गाड़े हैं कि बड़े-बड़े स्टार्स हैरान रह गए हैं।

फिल्म ने न केवल इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये नेट का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है, बल्कि दुनियाभर में इसकी कुल कमाई 200 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। आइए जानते हैं मिर्जापुर के कलेक्शन के बारे में।

बिना किसी बड़े सुपरस्टार के बनाया रिकॉर्ड, 2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी

 Mirzapur Box Office
Mirzapur Box Office ( Source: Social Media)

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी‘ ने भारत में 152.55 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है। इस शानदार आंकड़े के साथ यह फिल्म साल 2026 में ‘धुरंधर 2‘ और ‘बॉर्डर 2‘ के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस फिल्म में बॉलीवुड का कोई बड़ा या फेमस हीरो नहीं था। इसके बावजूद पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदू शर्मा और रवि किशन जैसे दमदार कलाकारों की एक्टिंग और कहानी के दम पर दर्शकों ने सिनेमाघरों में टिकट काउंटर पर लाइन लगा दी।

पहले हफ्ते में दिन-ब-दिन ऐसी रही नोटों की बरसात

Mirzapur Day 8 Collection
Mirzapur Day 8 Collection ( Source: Social Media)

फिल्म की शुरुआत 25.75 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग के साथ हुई थी। इसके बाद वीकेंड पर फिल्म का क्रेज इस कदर बढ़ा कि शनिवार को 32.50 करोड़ और रविवार को 36.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया।

हफ्ते के बाकी दिनों में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी रही। चौथे दिन 17.10 करोड़, पांचवें दिन 15.60 करोड़, छठे दिन 12.50 करोड़ और सातवें दिन 10.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वीकडेज में भी डबल डिजिट में कलेक्शन बनाए रखना साबित करता है कि जनता को फिल्म का कंटेंट बेहद पसंद आ रहा है।

वर्ल्डवाइड 200 करोड़ पार, अब नई फिल्मों से होगी कड़ी टक्कर

Mirzapur Worldwide Collection
Mirzapur Worldwide Collection ( Source: Social Media)

अगर वर्ल्डवाइड यानी दुनिया भर की कमाई की बात करें तो ‘मिर्जापुर: द मूवी‘ ने विदेशों से करीब 35.50 करोड़ रुपये जुटाए हैं। भारत में ग्रॉस कलेक्शन 177 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 212 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है।

अब देखना यह होगा कि दूसरे वीकेंड में यह फिल्म क्या कमाल दिखाती है, क्योंकि सिनेमाघरों में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की नई फिल्म ‘हैवान‘ भी रिलीज हो चुकी है। लेकिन जिस रफ्तार से कालीन भैया का सिक्का चल रहा है, ऐसा लगता है कि फिल्म आसानी से नया रिकॉर्ड बनाएगी।

Read More: Haiwaan Review: फिल्म में दिखा सस्पेंस, थ्रिल और कॉमेडी का अलग अंदाज, सिनेमाघर जानें से..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।