गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं इन टेस्टी और पारंपरिक भोग का प्रसाद, देखें मिनटों में तैयार होने वाली ये रेसिपीज

Summary :

Traditional Ganpati Prasad Recipes: गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही घरों में बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। सजावट, पूजा और आरती के साथ सबसे जरूरी बात होती है। भगवान गणेश को चढ़ाया जाने वाला भोग और प्रसाद बनाना होता है। माना जाता है कि गणेश भगवान को मीठे भोग बहुत ज्यादा पसंद होते हैं। त्यौहारों के समय हर कोई चाहता है कि कोई ऐसी डिश हो जो आसानी से बनकर तैयार हो जाए, तो अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ डिशेस के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों…

Traditional Ganpati Prasad Recipes: गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही घरों में बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। सजावट, पूजा और आरती के साथ सबसे जरूरी बात होती है। भगवान गणेश को चढ़ाया जाने वाला भोग और प्रसाद बनाना होता है। माना जाता है कि गणेश भगवान को मीठे भोग बहुत ज्यादा पसंद होते हैं। त्यौहारों के समय हर कोई चाहता है कि कोई ऐसी डिश हो जो आसानी से बनकर तैयार हो जाए, तो अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ डिशेस के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बना सकते हैं।

गणपति प्रसाद के लिए बेस्ट रेसिपीज

1. उकडीचे मोदक

how to make prasad for Ganesh Chaturthi
how to make prasad for Ganesh Chaturthi (Source: Social Media)

यह गणेश उत्सव का सबसे फेमस प्रसाद है। इसे चावल के आटे और नारियल-गुड़ के मिश्रण से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए चावल का आटा, पानी, नारियल, गुड़, इलायची पाउडर, घी लें। एक पैन में थोड़ा घी गर्म करके नारियल और गुड़ को मिलाएं। जब गुड़ पिघल जाए और मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब इसमें इलायची पाउडर मिलाएं। अब पानी उबालकर उसमें चावल का आटा और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और ढककर रख दें। थोड़ा ठंडा होने पर आटे को चिकना गूंथ लें। अब आटे की छोटी लोई बनाकर उसे कटोरी का आकार दें, उसमें नारियल का मिश्रण भरें और ऊपर से बंद करके मोदक का आकार दें। इन्हें इडली स्टैंड में 10 से 12 मिनट के लिए भाप में पकाएं।

2. रवा केसरी

Easy Ganpati prasad recipes
Easy Ganpati prasad recipes (Source: Social Media)

सूजी से बनने वाला यह मीठा प्रसाद बहुत जल्दी और आसानी से तैयार हो जाता है। इसका स्वाद और रंग दोनों ही बहुत मनमोहक होते हैं। इसे बनाने के लिए सूजी, चीनी, घी, काजू और किशमिश, पानी, केसर के धागे लें। एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें काजू-किशमिश को हल्का भूनकर निकाल लें। उसी घी में सूजी डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें गर्म पानी धीरे-धीरे डालें ताकि गांठें न पड़ें। जब सूजी पानी सोख ले, तब चीनी और केसर वाला दूध मिलाएं। लगातार चलाते रहें जब तक मिश्रण कढ़ाई न छोड़ने लगे। अंत में भुने हुए मेवे मिला कर गैस बंद कर दें।

3. बेसन के लड्डू

Ganpati prasad recipes
Ganpati prasad recipes (Source: Social Media)

बेसन और घी की खुशबू से घर महक उठता है। बप्पा को बेसन के लड्डूओं का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे बनाने के लिए बेसन, पिसी हुई चीनी, घी, इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम और पिस्ता लें। इसके बाद कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर लगातार भूनें। जब बेसन से अच्छी खुशबू आने लगे और उसका रंग हल्का भूरा हो जाए, तब गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर अच्छी तरह मिला लें। हाथों में थोड़ा घी लगाकर इसके गोल-गोल लड्डू बना लें और ऊपर से कटे हुए मेवे लगाएं।

Also Read: Healthy Food for Breakfast: दिनभर एनर्जेटिक और फिट रहने के लिए सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये 5 हेल्दी फूड्स, सेहत के लिए हैं बेस्ट

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।